Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी
    व्यापार

    Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    शाओमी (Xiaomi) का जब भी नाम आता है, तो हममें से ज्यादातर लोगों के जेहन में किसी फोन की तस्वीर आती है. मगर ये कंपनी सिर्फ फोन नहीं बल्कि कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी बेचती है. ऐसा ही एक सेगमेंट शाओमी कार्स का है. शाओमी चीनी बाजार में कई कारें बेचती हैं. हाल में ही कंपनी ने अपने स्काईनोमाड प्रोडक्ट को इंट्रोड्यूस किया है। 

    कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपनी स्काईनोमाड (Xiaomi SkyNomad) सीरीज को लॉन्च किया है. इस रेंज में चार मॉडल्स एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल कैटेगरी के है. इसमें स्काईनोमाड एन70 (N70) और एन90 (N90) नेमप्लेट के तहत चार कॉन्फिग्रेशन आते हैं। 

    कंपनी ने एन70 प्रो, एन70 मैक्स, एन90 मैक्स और एन90 मैक्स स्टूडियो को लॉन्च किया है. बता दें कि शाओमी स्काईनोमाड की एन70 एक 5-सीटर कार है, जबकि एन90 एक 7 सीटर एसयूवी है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें। 

    बैटरी, इंजन और रेंज 
    इन दोनों एसयूवी की खासियत इनका रेंज एक्सटेंडर अवतार है. सबसे पहले बात करते हैं एन70 प्रो की, जो एक फ्रंट व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन मॉडल है. इस कार में 52kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज 351 किलोमीटर है. वहीं इंजन और इलेक्ट्रिक अवतार की कंबाइन्ड रेंज 1351 किलोमीटर है। 

    इसका एन70 मैक्स अवतार डुअल मोटर के साथ आता है. ऑल व्हील ड्राइव वाली इस कार में 76kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी इलेक्ट्रिक अवतार में क्लेम्ड रेंज 505 किलोमीटर है. वहीं इसकी कंबाइन्ड रेंज (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) 1461 किलोमीटर है। 

    N90 में क्या कुछ मिलेगा
    Xiaomi SkyNomad N90 Max की बात करें, तो इसमें डुअल मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव फीचर मिलता है. ये कार 76kWh की बैटरी के साथ आता है, जो क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज 464KM है. वहीं पेट्रोल और इलेक्ट्रिक की कंबाइन्ड क्लेम्ड रेंज 1705 किलोमीटर है. एसयूवी की टॉप स्पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटे की है।  

    कार के मैक्स स्टूडियो वेरिएंट में इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ मॉड्यूल मिलता है, जो कार की ऊंचाई को बढ़ाकर 2294 एमएम तक पहुंचा देता है. कार की दूसरी रो में मिलने वाली सीट्स को 30 सेकंड में बेड में बदला जा सकता है. ये पूरा मैकेनिज्म इलेक्ट्रिकली काम करता है. इसमें फैक्टरी फिटेड अंडरफ्लोर हीटिंग, वुड ग्रेन ऐलुमिनियम फ्लोरिंग और 30 इंच की प्रोजेक्शन स्क्रीन मिलती है। 

    स्काईनोमाड एन90 मैक्स की लंबाई 5.285 मीटर, चौड़ाई 1.998 मीटर और व्हीलबेस 3.080 मीटर है. ये कार 2 + 2+ 3 सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आती है. वहीं SkyNomad N70 की बात करें, तो इसकी लंबाई 4.96 मीटर, चौड़ाई 1.998 मीटर और व्हीलबेस 2.950 मीटर है। 

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

    September 18, 2026

    US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

    September 17, 2026

    Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? PhonePe-Paytm समेत इन ऐप्स पर बदलेगा नियम

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.