Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»आमिर की शादी पर मुफ्ती की आपत्ति, गैर-मुस्लिम से निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ
    मनोरंजन

    आमिर की शादी पर मुफ्ती की आपत्ति, गैर-मुस्लिम से निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आमिर की शादी पर मुफ्ती की आपत्ति, गैर-मुस्लिम से निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     अलीगढ़

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन का बयान सामने आया है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है. मौलाना ने कहा है कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता और ऐसा करने वाला शख्स शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा। 

    मौलाना इफराहिम हुसैन ने कहा कि अगर कोई मुसलमान गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा. उनका कहना है कि इस तरह के फैसले इस्लाम और शरीयत की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से इस्लाम के नाम को नुकसान पहुंचता है और समाज में गलत संदेश जाता है। 

    उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक शिक्षाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसे फैसलों से बचना चाहिए, जिनसे समाज में गलतफहमी और नकारात्मक प्रभाव पैदा हो. मौलाना ने अपने बयान में कहा कि गैर-इस्लाम वाली महिला से शादी करना शरीयत के खिलाफ है और इससे इस्लाम का नाम खराब होता है। 

    5 जुलाई को हुई आमिर खान की तीसरी शादी
    मौलाना का यह बयान आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सामने आया है. उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. बता दें, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की. यह शादी मुंबई के पाली हिल स्थित उनके घर पर बेहद निजी समारोह में हुई. समारोह में सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी रही। 

    आमिर खान की यह तीसरी शादी है. उनकी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी. दोनों का साथ कई वर्षों तक रहा, लेकिन वर्ष 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद आमिर ने वर्ष 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से दूसरी शादी की. यह रिश्ता भी लंबे समय तक चला, लेकिन वर्ष 2021 में दोनों का तलाक हो गया। 

    आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर इससे पहले भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी सोमवार को आमिर खान की तीसरी शादी की आलोचना की थी। 

    पहले नितेश राणे, फिर संजय शिरसाट ने उठाए थे सवाल
    अब मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है. वहीं, मौलाना ने मुसलमानों से शरीयत के नियमों का पालन करने और धार्मिक शिक्षाओं का सम्मान करने की अपील की है। 

    News Desk

    Related Posts

    अदनान शेख के विवादित बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, जमकर लगाई फटकार

    July 14, 2026

    इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का 10 लाख जुर्माना

    July 14, 2026

    दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर विवाद गहराया, मेकर्स पर हो सकती है कार्रवाई

    July 14, 2026

    शीतल चौबे: प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर की प्रोफाइल

    July 14, 2026

    लॉक अप में बड़ा ट्विस्ट, मिड वीक एलिमिनेशन में दो कैदियों की छुट्टी

    July 14, 2026

    पलक पुरसवानी को दुल्हन देख भावुक हुए रोहन, वायरल हुआ शादी का वीडियो

    July 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महंगाई का डबल झटका! रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, बढ़ सकती है आम लोगों की चिंता

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना….

    July 14, 2026

    अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से दीदियों के हुनर ने जीता जनप्रतिनिधियों का दिल…..

    July 14, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान,महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प….

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.