Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»होर्मुज तनाव से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, फिर शानदार रिकवरी
    व्यापार

    होर्मुज तनाव से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, फिर शानदार रिकवरी

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    होर्मुज तनाव से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, फिर शानदार रिकवरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    अमेरिका और ईरान में जंग (US-Iran War) तेज हो गई है और मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में खाड़ी देशों भी जल रहे हैं. दुनिया की तेल जरूरत को पूरा करने में अहम रोल निभाने वाला होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) जंग का अखाड़ा बना हुआ है और इसका साइड इफेक्ट दुनियाभर के बाजारों के साथ ही भारत पर भी साफ तौर पर नजर आ रहा है. दूसरी ओर तेल ने शेयर बाजार का खेल बिगाड़ कर रखा हुआ है। 

    मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर धड़ाम नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex ओपनिंग के साथ ही 500 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 150 अंक से अधिक फिसलकर कारोबार करता नजर आया. हालांकि, जैसे जैसे कारोबार आगे बढ़ा इनमें तेज रिकवरी भी देखने को मिली।  

    सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम
    शेयर मार्केट में मंगलवार को ट्रेडिंग की शुरुआत होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन में खुले. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,616 की तुलना में गिरावट लेकर 77,272 पर ओपन हुआ और इसमें गिरावट की रफ्तार तेज हो गई और ये इंडेक्स 77,063 के लेवल पर कारोबार करने लगा. इसके बाद सेंसेक्स में तेज रिकवरी भी देखने को मिली सुबह 11 बजे के आसपास गिरावट कम होकर 260 अंक की रह गई थी। 

    एनएसई का निफ्टी-50 भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ नजर आया और ये अपने सोमवार के बंद 24,211 की तुलना में फिसलकर खुलने के बाद 24,050 के लेवल पर आ गया और दो घंटे बाद ये भी रिकवरी मोड में दिखाई देने लगा। 

    1363 शेयर लाल निशान पर 
    विदेशी बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. शुरुआती कारोबार में करीब 908 कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ स्टार्ट किया, तो वहीं 1363 कंपनियों के स्टॉक ऐसे थे, जो अपने पिछले बंद की तुलना में गिरावट लेकर लाल निशान पर खुले. इसके अला 165 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। 

    सबसे ज्यादा बिखरे ये शेयर 
    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (2.60%), Bajaj Finance Share (2.30%), HCL Tech Share (2.15%), M&M (2%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे। 

    मिडकैप में शामिल शेयरों पर नजर डालें, तो यहां पर Ashok Leyland Share (3%), TI India Share (2.40%), Muthoot Finance Share (2.30%), HP Share (2%) की गिरावट में दिखे, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में PNB Housing Share (3.50%) और  Apollo Tyre Share (2.80%) की गिरावट में थे। 

    होर्मुज जंग और कच्चे तेल का डर 
    शेयर बाजार में गिरावट के कारणों की बात करें, तो ये सीधा मिडिल ईस्ट जंग से जुड़ा हुआ है. दरअसल, अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में हमलों का सिलसिला जारी है. तेल के जहाजों पर मिसाइल अटैक की खबरें आ रही हैं. दुनिया की तेल जरूरत के 20 फीसदी हिस्से की आपूर्ति के लिए अहम इस समुद्री रूट में रुकावट का साइड इफेक्ट शेयर मार्केट निवेशकों के सेंटीमेंट पर दिखा है। 

    दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें फिर से दुनिया को डरा रही हैं. होर्मुज में टेंशन बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल प्राइस उछल गया है. मंगलवार को खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price 84.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा WTI Crude-Murban Crude भी 80 डॉलर पर पहुंच गया था। 

    News Desk

    Related Posts

    Hyundai का बड़ा धमाका! एक साथ लॉन्च हुई Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition

    September 10, 2026

    Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.99 लाख; जानें खास फीचर्स

    September 10, 2026

    Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी

    September 10, 2026

    Skoda-JSW Deal: बदलने वाली है कंपनी की किस्मत! भारतीय बाजार में मिलेगा बड़ा लोकल पार्टनर, जल्द हो सकता है करार

    September 10, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.