Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
    मनोरंजन

    रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार का एविक्शन जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. डॉली जावेद शो से बाहर हो गईं, लेकिन असली हंगामा उनके जाने के बाद शुरू हुआ. कंटेस्टेंट रीवा किशन ने खुद कबूल किया कि उन्होंने डॉली के खिलाफ वोट किया, जबकि वो उन्हें अपनी छोटी बहन मानती थीं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने रिवा को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी.

    आखिर रीवा ने डॉली के खिलाफ वोट क्यों किया?
    डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रिवा ने बताया कि उन्होंने कुशाल टंडन से वादा किया था कि वो डॉली के खिलाफ वोट करेंगी. इसलिए चाहकर भी अपना फैसला नहीं बदल सकीं.

    रीवा ने कहा कि डॉली उनके लिए छोटी बहन जैसी हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा निभाना ज्यादा जरूरी समझा. हालांकि, उनकी यह सफाई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्हें 'धोखेबाज' तक कहा जाने लगा.

    सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
    रीवा के इस फैसले पर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा- मुझे लड़कियों की दोस्ती बहुत पसंद है, लेकिन रीवा जैसी लड़कियां हमेशा किसी लड़के का साथ चुनती हैं, चाहे वो कितना भी गलत क्यों न हो. कुशाल साफ तौर पर डॉली को बुली कर रहे थे. एक दूसरे यूजर ने लिखा- इससे बड़ा सांप मैंने आज तक नहीं देखा. वहीं किसी ने उन्हें 'रीढ़ की हड्डी के बिना इंसान' कहा, तो किसी ने लिखा- अगर 'आस्तीन का सांप' का कोई चेहरा होता, तो वो रीवा होती.

    डॉली जावेद बनीं दर्शकों की फेवरेट
    शो से बाहर होने से पहले डॉली जावेद ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. उन्होंने कई बार कुशाल टंडन का खुलकर सामना किया और उनकी बातों का मुंहतोड़ जवाब दिया. डॉली ने कुशाल पर आरोप लगाया था कि वो बार-बार उन्हें 'बदतमीज' कहकर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. इतना ही नहीं, शो छोड़ने से पहले उन्होंने कुशाल के रवैये को लेकर एक दमदार स्पीच भी दी, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. कई फैंस ने तो डॉली को इस सीजन की 'रियल क्वीन' तक बता दिया.

    हाल ही में एक वीडियो शेयर कर डॉली ने रीवा के इस कदम पर हैरानी जताई. उन्होंने बताया था कि कैसे उनका दिल टूट गया. क्योंकि रीवा की असलियत से अंजान वो शो से निकलते हुए उन्हें अपनी बहन कहकर गले लगाकर आई थीं. डॉली ने भी वीडियो में रीवा को सांप कहते हुए कहा कि तुम जैसी बड़ी बहन नहीं चाहिए मुझे. मेरे पास हैं मेरी बहनें.

    कुणाल खेमू के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'अलायंस' में 16 सेलेब्रिटीज टीम बनाकर और नई-नई रणनीतियां अपनाकर गेम खेल रहे हैं. हर हफ्ते टास्क और वोटिंग के जरिए कोई न कोई कंटेस्टेंट बाहर होता है. हाल ही में शो में अली गोनी और सीमा सजदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है. शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं.

    News Desk

    Related Posts

    विजय की जन नायकन को मिला ए सर्टिफिकेट, यूके में अनकट रिलीज

    July 13, 2026

    मोनिका बेदी-अबू सलेम रिश्ते पर उज्ज्वल निकम ने किया बड़ा खुलासा

    July 13, 2026

    ‘नो बिकिनी, नो इंटीमेट सीन्स’ पर अड़ीं काजल अग्रवाल, प्रोड्यूसर्स से कहा- माफ करें; बताई वजह

    July 11, 2026

    क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के टिकट 47 हजार तक पहुंचे, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    July 10, 2026

    CBFC कैसे देता है फिल्मों को सर्टिफिकेट, जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम

    July 10, 2026

    राजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस केस में जेल का रास्ता साफ; जुर्माना भी लगा

    July 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

    July 13, 2026

    एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत का जलवा, आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण

    July 13, 2026

    CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 17 साल पुराना रिश्ता हुआ खत्म

    July 13, 2026

    विजय की जन नायकन को मिला ए सर्टिफिकेट, यूके में अनकट रिलीज

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.