Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»मोनिका बेदी-अबू सलेम रिश्ते पर उज्ज्वल निकम ने किया बड़ा खुलासा
    मनोरंजन

    मोनिका बेदी-अबू सलेम रिश्ते पर उज्ज्वल निकम ने किया बड़ा खुलासा

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोनिका बेदी-अबू सलेम रिश्ते पर उज्ज्वल निकम ने किया बड़ा खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक्ट्रेस मोनिका बेदी एक समय पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जान-माना नाम थीं. अपनी एक्टिंग के साथ वो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. कहा जाता है कि मोनिका की खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम फिदा हो गया था. करियर के पीक पर अबू सलेम के प्यार में पड़ने पर एक्ट्रेस का करियर एक तरह से बर्बाद हो गया. अब देश के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने मोनिका बेदी और अबू सलेम के रिश्ते को लेकर एक बड़ा राज खोला है.

    अबू सलेम-मोनिका ने गुपचुप रचाई थी शादी?
    मोनिका बेदी साल 2008 में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 2 में नजर आई थीं. इस दौरान शो में मोनिका की नजदीकियां को-कंटेस्टेंट राहुल महाजन संग बढ़ती दिखी थीं. शो में राहुल महाजन हमेशा मोनिका को प्रोटेक्ट करते दिखते थे. कहा जाता है कि राहुल के मन में मोनिका के लिए सॉफ्ट कॉर्नर अबू सलेम को पसंद नहीं था. अब इस बारे में वकील उज्ज्वल निकम ने एक बड़ी जानकारी साझा की है.

    लल्लनटॉप संग खास बातचीत में वकील उज्ज्वल निकम ने दावा किया है कि बिग बॉस में मोनिका की को-कंटेस्टेंट संग नजदीकियां देखकर अबू सलेम खुश नहीं था. उसने बिग बॉस हाउस में मोनिका को सीक्रेट मैसेज भिजवाया था.

    उज्ज्वल निकम ने बिना किसी का नाम लिए कहा- मैं अबू सलेम को हमेशा से अबेया कहता था. मैंने एक दफा उससे पूछा था क्या मोनिका ने सचमुच तुझसे शादी की है? लेकिन उसे इस बात पर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया था. उसने गुस्से से कहा था कि क्या निकाहनामा दिखा दूं आपको?

    'मैंने उससे कहा था कि निकाहनामा दिखाने की जरूरत नहीं है. लेकिन ये सवाल मैं इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि मैंने मोनिका को कल बिग बॉस में देखा था. उसने तुरंत मुझसे पूछा- आपने क्या देखा बिग बॉस में? मैंने उसे बताया कि मोनिका बिग बॉस में किसी दूसरे लड़के से प्यार कर रही थी.'

    'अबू सलेम ने फिर मुझसे पूछा क्या आपने देखा? मैंने उससे कहा था- हां, बिल्कुल देखा. किसी ने मुझे बताया कि मोनिका बेदी बिग बॉस में है, तो मैं देखना चाहता था कि अबू की पहली गर्लफ्रेंड कौन है और कैसी दिखती है?'

    उज्ज्वल निकम आगे बोले- कोर्ट में मेरी ये बात सुनकर अबू सलेम ने मुझसे कहा था कि आप कल देखो फिर? मैंने फिर जब दूसरे दिन शो देखा तो मोनिका उस लड़के से दूरियां बनाए हुए नजर आई और वो लड़का भी बड़ा आदमी था.

    अबू सलेम ने बिग बॉस में मोनिका को क्या मैसेज भेजा था?
    उज्ज्वल निकम ने ये दावा किया अबू सलेम ने मोनिका को बिग बॉस के अंदर उस लड़के से दूर रहने का मैसेज भेजा था, जिसके बाद मोनिका ने उस लड़के से डिस्टेंस मैंटेन किया था. उज्ज्वल निकम इस बारे में बात करते हुए बोले- ऐसा कहते हैं कि बिग बॉस की जहां शूटिंग होती है वहां कोई मैसेज अंदर आता-जाता नहीं है. लेकिन अबू सलेम ने शो में अंदर मैसेज भेजा था.

    बता दें कि 90 के दशक में फिल्मों में एंट्री करने वाली मोनिका बेदी अपनी वर्क लाइफ से ज्यादा डॉन अबू सलेम संग अपने अफेयर के लेकर चर्चा में रहीं. गैंगस्टर संग रिश्ते की वजह से मोनिका का फिल्मी करियर तबाह हो गया. उन्हें जेल तक जाना पड़ा. आज भी लोग उनके साथ काम करने से कतराते हैं.

    वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बिग बॉस के अलावा डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा में भी नजर आ चुकी हैं. मोनिका बेदी अब लंबे समय से पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं. आखिरी बार वो 2017 में पंजाबी फिल्म में दिखी थीं.

    News Desk

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

    August 17, 2026

    खतरों के खिलाड़ी 15 में बड़ा ट्विस्ट, विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर; क्या होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

    August 17, 2026

    ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

    August 17, 2026

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    August 17, 2026

    गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    August 17, 2026

    आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026

    Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.