Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»कियारा का ‘तबाही’ अवतार वायरल! यश संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
    मनोरंजन

    कियारा का ‘तबाही’ अवतार वायरल! यश संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कियारा का ‘तबाही’ अवतार वायरल! यश संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 4 मिनट 28 सेकंड के इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री, रोमांस और कई इंटीमेट मोमेंट्स देखने को मिलते हैं. लेकिन इसी गाने ने अब सोशल मीडिया पर नई बहस भी छेड़ दी है। गाने में यश का रफ-एंड-टफ लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं कियारा आडवाणी अपने ग्लैमरस और ड्रीमी अवतार में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दोनों की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि 'ये जोड़ी स्क्रीन पर आग लगा रही है। 

    पूरे गाने में यश और कियारा एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं. कभी बारिश में भीगते हुए, कभी बीच पर रोमांटिक पल बिताते हुए, कभी कार या सर्कस में तो कभी एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस इसे साल की सबसे हॉट स्क्रीन पेयरिंग बता रहे हैं। जहां एक तरफ गाने को खूब प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स सवाल भी उठा रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरे गाने में कियारा को सिर्फ खूबसूरत दिखाने और रोमांटिक फ्रेम्स तक ही सीमित रखा गया है. न सिर्फ गाना बल्कि ट्रेलर में भी कियारा एक आई कैंडी की तरह नजर आई हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए टीजर ने भी दर्शकों के बीच सनसनी-सी मचा दी थी. जहां कई लोग इसके हाई-ऑक्टेन विजुअल्स को पसंद कर रहे थे, वहीं कई ने इसे एडल्ट प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों जैसा बताकर खिल्ली उड़ा दी थी। 

    'तबाही' की सबसे बड़ी खासियत इसकी विजुअल स्टाइल है. पूरे गाने में लगभग हर फ्रेम यश और कियारा के रोमांटिक और सेंशुअस पलों के इर्द-गिर्द घूमता है. गाना कहानी से ज्यादा दोनों के रिश्ते की मजबूती और केमिस्ट्री को दिखाने पर फोकस करता नजर आता है। दिलचस्प बात ये है कि इतने रोमांटिक और इंटीमेट विजुअल्स के बावजूद गाने में एक भी लिपलॉक सीन नहीं है. कई फिल्म एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मेकर्स ने बहुत कुछ दर्शकों की इमेजिनेशन पर छोड़ दिया है. इसी वजह से कई लोग इसे स्टाइलिश और सिनेमैटिक मास्टरपीस भी बता रहे हैं।              

    एक तरफ फैंस गाने की सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक, यश की स्क्रीन प्रेजेंस और कियारा की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग इसे सिर्फ विजुअल ग्लैमर बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि क्या फिल्म में कियारा का किरदार इससे कहीं ज्यादा दमदार होगा? फिलहाल इस पर सिर्फ अटकलें ही हैं। एक बात तो तय है कि 'तबाही' ने रिलीज होते ही फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. यश और कियारा की नई जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. अब फैंस की नजर ट्रेलर पर है, जहां पता चलेगा कि पर्दे पर दिख रही ये रोमांटिक केमिस्ट्री कहानी में कितना बड़ा रोल निभाने वाली है। 

    गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में यश के साथ न सिर्फ कियारा आडवाणी बल्कि नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी होंगी. फिल्म का ट्रेलर अगस्त में जारी किया जा सकता है. लेकिन रिलीज से पहले ही उन्होंने 'तबाही' जरूर मचा दी है। 

    News Desk

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.