Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर
    मनोरंजन

    KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर्षवर्धन नवाथे ने 2000 में "कौन बनेगा करोड़पति" का पहला सीजन जीतकर 1 करोड़ रुपये जीते थे, जिसके बाद वो पूरे भारत में लोगों के बीच फेमस हो गए. दो दशकों से भी ज्यादा समय बाद नवाथे ने कॉर्पोरेट और सामाजिक विकास क्षेत्रों में एक प्रभावशाली करियर बना लिया है. आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का शो उनके जीवन को कैसे बदल गया और आज वो क्या कर रहे हैं.

    KBC फेम से कॉरपोरेट लीडरशिप तक
    नवाथे JSW के साथ काम कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें JSW फाउंडेशन का CEO नियुक्त किया गया था. बतौर CEO वो फाउंडेशन की रणनीतिक दिशा और भारत में इसकी सामाजिक प्रभाव वाली पहलों की निगरानी करते हैं.

    CEO बनने से पहले वो मई 2023 से संगठन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में काम कर रहे थे. नवाथे ने डेवलपमेंट व सतत प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में मदद की.

    उनकी LinkedIn प्रोफ्राइल में लिखा है, मैं सामाजिक और विकास के क्षेत्र का एक अनुभवी पेशेवर हूं. मैंने कॉरपोरेट, सोशल बिजनेस और नॉन-प्रॉफिट क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और बड़े प्रोजेक्ट्स को मैनेज किया है. JSW फाउंडेशन से जुड़ने से पहले नवाथे NatWest Group में डायरेक्टर और हेड ऑफ सस्टेनेबल बैंकिंग परफार्मेंस, फ्रेमवर्क्स, गिविंग और गवर्नन्स के रूप में काम कर चुके हैं. वो पहले Welspun Group के साथ भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने वेल्स्पन ग्रुप CSR के वाइस प्रेसिडेंट और Welspun Foundation के COO के रूप में कार्य किया.

    KBC ने उनका जीवन कैसे बदला
    2024 में नवाथे एक स्पेशल एपिसोड के लिए फिर से KBC पर लौटे और उन्होंने बताया कि क्विज शो उनके जीवन को कैसे बदल गयाय

    2021 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने KBC के बाद के सफर के बारे में नवाथे ने कहा था, शो के बाद मुझे पहचान और आर्थिक सुरक्षा मिली. जाहिर है लोकप्रियता लोगों की नजरें बदल देती है. लोगों से मिलना और अलग-अलग मंचों पर पहचाने जाना शानदार रहा है.

    उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के सफल होने के लिए ये साफ होना चाहिए कि वो जिंदगी में किस दिशा में जाना चाहता है. शुरुआती कुछ महीनों में मैंने रॉकस्टार की तरह जिंदगी जिए. मेरे बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में लोग ऑटोग्राफ लेने के लिए इंतजार करते थे. कहीं आसानी से घूमना-मचलना मुश्किल हो जाता था और मुझे सुरक्षा की जरूरत पड़ती थी. इसलिए काफी लंबे समय तक मुझे पुलिस सुरक्षा भी मिली.
     

    News Desk

    Related Posts

    डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला

    August 24, 2026

    आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026

    ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

    August 24, 2026

    ‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’ कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, भाई के सामने पहनावे पर उठाए सवाल

    August 24, 2026

    ‘वाराणसी’ में AI की आवाजों को राजामौली ने किया बैन, 50 भाषाओं में होगी फिल्म की डबिंग

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से बाजार में बढ़ेगी निगरानी

    August 25, 2026

    Bajaj Pulsar 125 लॉन्च: ज्यादा पावर, TFT स्क्रीन और धांसू फीचर्स; जानें सबसे सस्ती पल्सर की कीमत

    August 25, 2026

    बैंक हड़ताल का अलर्ट: सेवाएं हो सकती हैं ठप, 4 दिन तक बढ़ेंगी ग्राहकों की मुश्किलें?

    August 25, 2026

    अध्यक्ष खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में बनेगी मिशन-2028 की रणनीति

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.