Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
    मनोरंजन

    ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने गुरुग्राम में हुए अपने कॉमेडी शो से जुड़े '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर माफी मांगी है. हर तरफ से मिल रही नफरत और विवाद को बढ़ता देख प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अब एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी गलती को स्वीकार करते दिखे. उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है. प्रणित ने ये भी बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, इसलिए वो अब सभी से माफी मांग रहे हैं.

    प्रणित ने मांगी माफी
    वीडियो में प्रणित ने कहा कि वो इस ट्र्रोलिंग के हकदार हैं, क्योंकि वो उस लड़के को ऐसे बयान देने से रोक सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने उसे एक मंच दे दिया, जिससे चीजें और बढ़ गईं. उन्होंने दर्शकों से उन्हें एक मौका देने की रिक्वेस्ट की और भरोसा दिलाया कि वो एक बेहतर इंसान बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं.

    माफी मांगते हुए प्रणित बोले- मैं यह बात काफी समय से करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था. आप सबने मेरा क्राउड वर्क देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे लगता है कि मैं शायद यह नफरत डिजर्व भी करता हूं.

    प्रणित आगे बोले-  जब मैं उस लड़के के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोली थीं और सब लोग उस पर हंस रहे थे, तो मैं भी बहक गया. मुझसे समझने में चूक हुई.  मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी. मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था, जो मैं नहीं कर पाया.

    'मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया जिससे चीजें इतनी बढ़ गईं. जिनको भी इस वजह से ठेस पहुंची है, उन सब से मैं माफी मांगना चाहता हूं. जो भी कानूनी कार्रवाई मेरे खिलाफ चल रही है, उनमें मैं अधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं. मैं आपसे बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे एक और चांस दें. मैं बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा.

    370 रुपये की बिरयानी पर क्यों छिड़ा विवाद?
    दरअसल, प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने कहा था कि उसने डेट पर एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, जिसके बदले वो लड़की संग फिजिकल रिलेशन बनाकर उससे वो पैसे वसूलना चाहता था. हिमांशु ने लड़की के लिए कहा था- मेरे 370 रुपये लगे हैं, उन्हें वसूल तो करूंगा.

    हिमांशु ने 370 रुपये वसूल करने के लिए लड़की संग इंटीमेट होने की कोशिश भी की. लड़की को लेकर हिमांशु के भद्दे कमेंट्स को प्रणित सपोर्ट करते दिखे थे. वो उसमें काफी दिलचस्पी ले रहे थे. वीडियो क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और महिलाओं के प्रति इसे बड़ा अपमान मानते हुए प्रणित के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की.

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही थी ये बात
    बता दें कि प्रणित मोरे का माफीनामा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद आया है. देवेंद्र फडणवीस ने प्रणित की कंट्रोवर्सी पर कहा था- हर कोई स्टैंड-अप कॉमेडी का आनंद लेता है और मैं खुद भी इसे देखता हूं, लेकिन मनोरंजन के चक्कर में सामाजिक सीमाओं या गरिमा का उल्लंघन करना सही नहीं है.

    News Desk

    Related Posts

    राजपाल यादव पर बढ़ी मुसीबत, 16 करोड़ के कर्ज में संपत्ति नीलामी नोटिस

    August 6, 2026

    गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द

    August 6, 2026

    मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

    August 6, 2026

    सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

    August 6, 2026

    इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, लौटे शिवम पंडित

    August 6, 2026

    बिकिनी लुक में अलाया एफ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ग्लैमरस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

    August 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    MDDA बोर्ड की बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैंड पूलिंग से होटल-पर्यटन परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    August 6, 2026

    Uttarakhand Tilu Rauteli Award 2026: 13 महिलाओं का चयन, 8 अगस्त को सीएम धामी करेंगे सम्मानित

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में बनेगा सबसे बड़ा Battery Energy Storage System, UJVNL लगाएगा 352 करोड़ का प्रोजेक्ट

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में शुरू हुई देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन मिलेगा सफर का नया विकल्प

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.