Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान विवाद पर बनी फिल्म चर्चा में
    मनोरंजन

    ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान विवाद पर बनी फिल्म चर्चा में

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान विवाद पर बनी फिल्म चर्चा में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कंट्रोवर्सियल फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' का पहला लुक रिलीज हो गया है. सलमान खान से जुड़े 1998 काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई संग उनके विवाद पर फिल्म बेस्ड है. 2 मिनट 32 सेकंड के फर्स्ट लुक में कलाकारों को इंट्रोड्यूस किया गया है. सलमान खान का रोल मूवी में काशिफ इकबाल खान ने निभाया है.

    काला हिरण मूवी की झलक
    टीजर वीडियो शुरू होता है कोर्ट के एक सीन से. जहां अयान खान, जो कि केस में आरोपी है, कठघरे में खड़ा है. उसे सलमान जैसा लुक देने की कोशिश हुई है. एक्टर का वायरल ब्रेसलेट, चाल-ढाल, बॉडी पोस्चर सलमान से मेल खाता है. वकील ने उसके खिलाफ दलील देते हुए बताया कैसे 2 अक्टूबर 1998 की रात दो काले हिरण को अयान खान ने मार गिराया. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हीरो की तरह पेश किया गया है. बताया गया है कि 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बाप दाऊद था. लेकिन आज दाऊद का भी बाप है, लॉयन बिश्नोई. उधर पुलिस केस में अयान फंसा है. इधर काले हिरण का शिकार करने से खफा लॉयन अयान की जान के पीछे पड़ा है. वो छिपकर कई बार अयान पर हमला करा चुका है.

    जेल में रहकर जिस तरह से लॉयन ने बाहर आतंक फैलाया हुआ है, इससे पुलिस हैरान परेशान है. लॉयन के गुर्गों की धर पकड़ की जाती है. एक डायलॉग है जिसमें दिखाया गया है कि अयान लॉयन की दशहत से खौफ खा रहा है. वो पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहता है- अगर तुम लोगों में दम नहीं है तो अभी मुझे क्लियर बता दो, मैं ये देश हमेशा के लिए छोड़कर चला जाऊंगा, लेकिन बिश्नोई गैंग के हाथ सड़कों पर कुत्ते की मौत नहीं मरूंगा.

    देखें फर्स्ट लुक…
    एक सीन में पुलिस कहती है- बिश्नोई को अयान खान के पैसे नहीं बल्कि उसकी बलि चाहिए. अयान और बिश्नोई गैंग के खिलाफ चल रही रंजिश को दिखाया गया है. फर्स्ट लुक इसके प्रोड्यूसर अमित जानी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसमें साफ लिखा गया है कि ये फिल्म गुरु जंभेश्वर भगवान (बिश्नोई पंथ के फाउंडर और पर्यावरणविद संत) और बिश्नोई समाज को समर्पित है. फिल्म को भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है. कहानी अमित जानी ने ही लिखी है. लीड रोल में काशिफ इकबाल खान के अलावा मुकेश तिवारी, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा जैसे सितारे हैं. मूवी सिनेमाघरों में इसी साल आएगी.

    ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से विवादों में है. सलमान खान की टीम ने इसकी रिलीज रोकने को लेकर प्रोड्यूसर को नोटिस भेजा था. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं. प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे पर सलमान खान की तरफ से मिले नोटिस को फाड़ा था. अमित जानी ने कहा कि वो कोर्ट में सलमान खान को जवाब देंगे. उन्होंने सलमान खान की बायोपिक नहीं बनाई है. लीगल केस करने का कोई मतलब नहीं बनता है.

    News Desk

    Related Posts

    ‘सहर होने को है’ में बड़ा बदलाव, सहर के रोल में आएंगी भाविका शर्मा?

    June 12, 2026

    ‘तुम देना साथ मेरा है’ अपडेट: अपराजिता और ललित आमने-सामने, बढ़ा ड्रामा

    June 12, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर पर बंटे दर्शक, कॉमेडी और स्टारकास्ट पर उठे सवाल

    June 12, 2026

    शफीक उर रहमान की हॉलीवुड एंट्री, ‘द एम्प्टी एड्रेस’ से करेंगे ग्लोबल डेब्यू

    June 11, 2026

    रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, ‘36 साल से यही सोच रहा हूं’

    June 11, 2026

    ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा

    June 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    16 साल के शानदार करियर का अंत: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    June 12, 2026

    ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल प्लान तैयार, 14 टीमों के बीच 54 मुकाबलों का रोमांच

    June 12, 2026

    टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन का बड़ा फैसला, संन्यास की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान

    June 12, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026: 17 साल के गिलबर्टो मोरा बने मेक्सिको के सबसे युवा डेब्यू खिलाड़ी

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.