Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर पर बंटे दर्शक, कॉमेडी और स्टारकास्ट पर उठे सवाल
    मनोरंजन

    ‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर पर बंटे दर्शक, कॉमेडी और स्टारकास्ट पर उठे सवाल

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर पर बंटे दर्शक, कॉमेडी और स्टारकास्ट पर उठे सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन गया है. हालांकि चर्चा सिर्फ फिल्म की नहीं, बल्कि ट्रेलर में दिखाए गए कई ऐसे सीन्स और कॉमेडी की भी हो रही है, जिन पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

    कहानी में है कहानी!
    4 मिनट 10 सेकंड के ड्यूरेशन में लगभग पूरी फिल्म की कहानी बता देने वाली इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ही एक ऐसे क्लिप से होती है, जिसमें फिल्म को '2 हजार करोड़ कमाने वाली पहली फेक फिल्म' जिक्र किया जाता है. ये भारतीय सिनेमा का शायद पहला ऐसा ट्रेलर होगा जिसे देखते हुए बीच में लगेगा कि कब खत्म होगा. कोई सीन किसी से कनेक्ट होता नहीं दिखता है. क्योंकि फिल्म के अंदर ही फिल्म चल रही है और इसकी कहानी भी यही है.

    ट्रेलर में सबसे ज्यादा एक्टर्स एक दूसरे पर किसी कॉमेडी स्किट की तरह पर्सनल कमेंट्स तक पास तक करते दिखे हैं. सुनील शेट्टी जहां अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का मजाक उड़ाते हैं, तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस को तो सीधे मुंह एक्ट्रेस की जगह ग्लैमर फेस कह दिया गया है. इसके अलावा दिशा को भी सिर्फ फिल्म की दिशा भटकाते हुए देखा गया. हालांकि अक्षय की नकल करते हुए सुनील खुद ही हेलिकॉप्टर से लटकते…खुद को भला-बुरा कहते दिखे. तो वहीं दलेर मेहंदी को ट्रेलर मे चमकाने के लिए इतना बड़ा डायलॉग दे दिया कि पकड़ में ही नहीं आ पाया.

    अक्षय का भोजपुरी भौकाल!
    इसी के साथ फिल्म में एक भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' भी जोड़ा गया है, जिसमें अक्षय कुमार अक्षरा के साथ नॉटी होते दिखे हैं. गाने में खिलाड़ी बिल्कुल ही नए अंदाज में दिखे हैं,  जिसे पचा पाना ही फैंस के लिए मुश्किल हो गया था. हालांकि ये गाना जबरदस्त हिट हो चुका है. तो क्या भोजपुरी दर्शक और अक्षरा के फैंस को थियेटर्स तक खींचने का मेकर्स का प्लान भी काम करेगा- ये भी सवाल फिल्म रिलीज के साथ ही तय होगा.   

    दर्शकों का एक वर्ग इसे कहानी का हिस्सा कम और सिर्फ शोर मचाने वाला हुक ज्यादा मान रहा है. कई लोगों का कहना है कि फिल्म की असली कहानी क्या है, ट्रेलर उसे साफ करने में नाकाम रहा. थोड़ा और दिखा देते तो फिल्म का क्लाइमैक्स भी पता चल ही जाता.  

    इतने स्टार्स कि पोस्टर छोटा पड़ जाए!
    ट्रेलर में सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम स्टार कास्ट को दिखाने में खर्च होता नजर आता है. फिल्म में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी समेत 20 से ज्यादा कलाकार मौजूद हैं. इतना ही गोरिल्ला तक को अलग से मेंशन किया गया है. लेकिन सवाल यही उठ रहा है कि इतनी बड़ी भीड़ में आखिर चमकेगा कौन? स्क्रीनटाइम में किसके साथ जस्टिस हो पाएगा?

    कॉमेडी के नाम पर ट्रेलर में जोर-जोर से चिल्लाने वाले सीन, ओवर-द-टॉप रिएक्शन और 2026 में भी गेंडा, मेंढक, बस-रिक्शा जैसे जोक्स से हंसाने की कोशिश और एक साथ कई कलाकारों की मौजूदगी दिखाई गई है. लेकिन 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पहचान रहे स्मार्ट ह्यूमर और यादगार किरदारों की झलक कई दर्शकों को मिसिंग लगी. हालांकि ये ओरिजिनल नहीं बल्कि टॉम क्रूज की 2008 में आई ट्रॉपिक थंडर की डुप्लिकेट बताई जा रही है. लेकिन 18 साल पहले आई सुपर हिट फिल्म की कहानी को अब भी पुराने ढर्रे से परोसने का दाव मेकर्स के लिए कितना काम कर पाएगा!

    ट्रेलर ने बढ़ाए सवाल

    वैसे तो अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी, क्योंकि अनसर्टेनिटी के दौर में कई बार ट्रेलर कितना भी खराब निकला हो, फिल्म अच्छी साबित हुई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सिर्फ स्टार पावर और नॉस्टैल्जिया के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी? या फिर ये भी उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जहां कलाकारों की संख्या कहानी से बड़ी हो जाती है.

    कुछ फैंस इसे फुल-ऑन एंटरटेनर बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ट्रेलर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. अब 26 जून को रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को सच में हंसा पाती है या फिर ट्रेलर की तरह सवालों के घेरे में ही रह जाती है.

    News Desk

    Related Posts

    ‘सहर होने को है’ में बड़ा बदलाव, सहर के रोल में आएंगी भाविका शर्मा?

    June 12, 2026

    ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान विवाद पर बनी फिल्म चर्चा में

    June 12, 2026

    ‘तुम देना साथ मेरा है’ अपडेट: अपराजिता और ललित आमने-सामने, बढ़ा ड्रामा

    June 12, 2026

    शफीक उर रहमान की हॉलीवुड एंट्री, ‘द एम्प्टी एड्रेस’ से करेंगे ग्लोबल डेब्यू

    June 11, 2026

    रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, ‘36 साल से यही सोच रहा हूं’

    June 11, 2026

    ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा

    June 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    16 साल के शानदार करियर का अंत: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    June 12, 2026

    ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल प्लान तैयार, 14 टीमों के बीच 54 मुकाबलों का रोमांच

    June 12, 2026

    टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन का बड़ा फैसला, संन्यास की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान

    June 12, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026: 17 साल के गिलबर्टो मोरा बने मेक्सिको के सबसे युवा डेब्यू खिलाड़ी

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.