Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ
    मनोरंजन

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं क्योंकि मायरा की जान खतरे में है. मायरा को सोशल मीडिया पर चैट के जरिए कोई अनजान शख्स बहुत वक्त से डरा-धमका रहा है, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उसे परेशान करने वाला कोई बाहर का नहीं बल्कि घर का ही एक सदस्य ऋषभ है.

    ऋषभ ने चली बड़ी चाल
    अब तक की कहानी में देखा गया कि अरमान और अभिरा को इस बात का शक हो जाता है कि मायरा के पीछे पड़ा स्टॉकर उनके आसपास ही कहीं छिपा है. सच का पता लगाने के लिए अरमान सबूत ढूंढने निकल जाता है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा और विद्या मिलकर ऋषभ से पूछताछ करती हैं. लेकिन ऋषभ बहुत चालाकी दोनों को अपनी बातों में फंसा लेता है. इस बीच ऋषभ एक नई चाल चलता है और अभिरा व मायरा का फोन हैक कर लेता है. इसकी मदद से वह अरमान और अभिरा की हर एक बात चुपके से सुनने लगता है और उनके होते हुए भी मायरा के बेहद करीब पहुंच जाता है.

    अभिरा को हुआ ऋषभ पर शक
    अरमान को अपनी छानबीन के दौरान एक बड़ा सबूत मिलता है. उसे पता चलता है कि ऋषभ अपना नाम बदलकर मायरा के सबसे पसंदीदा कैफे में काम कर रहा था. अरमान तुरंत यह बात फोन पर अभिरा को बताता है. दूसरी तरफ, अभिरा का शक भी ऋषभ पर तब गहरा जाता है जब वह नोटिस करती है कि मायरा को फोन आने के ठीक उसी वक्त ऋषभ का मोबाइल भी बजता है. अभिरा बिना देर किए यह बात पूरे परिवार को बता देती है, लेकिन घरवाले उसकी बात मानने से साफ मना कर देते हैं और दिशा तो उल्टा अभिरा से ही झगड़ा करना शुरू कर देती है.

    अरमान और मायरा ने सिखाया सबक
    जब अभिरा घरवालों के सामने ऋषभ को दोषी साबित नहीं कर पाती, तब ऋषभ बहुत भोला बनने का नाटक करता है और सारा परिवार उसका साथ देने लगता है. तभी वहां अरमान की एंट्री होती है और वह सबके सामने ठोस सबूत रख देता है. अपनी चोरी पकड़ी जाती देख ऋषभ अपनी दादी का झूठा बहाना बनाता है, जिससे घरवाले एक बार फिर अरमान और अभिरा पर ही गुस्सा करने लगते हैं. तभी वहां खुद मायरा एक ड्रोन कैमरा लेकर पहुंच जाती है, जिसे देखकर ऋषभ बुरी तरह डर जाता है. मायरा सबके सामने ऋषभ को एक जोरदार थप्पड़ मारती है और उसका सारा सच परिवार के सामने लाकर उसे सबक सिखाती है.

    News Desk

    Related Posts

    ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत का ग्लैमरस लुक वायरल, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

    July 30, 2026

    संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बहन प्रिया दत्त हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपने मां और पिता दोनों की कमी पूरी की’

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू

    July 29, 2026

    बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    July 28, 2026

    काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

    July 28, 2026

    राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू ने फिर किया कमाल, नया कारनामा देख हर कोई हैरान

    July 31, 2026

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.