Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज
    मनोरंजन

    कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कॉमेडियन सुनील पाल जबसे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में दिखे, तबसे उन्हें अब बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. शो में जो कुछ उनके साथ हुआ, उसके बाद वो कई सारे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. सुनील पाल इस दौरान समय रैना के जोस्क और कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कई दावे कर रहे हैं.

    कुछ वक्त पहले सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर सिर्फ स्टैंडअप करने के लिए बुलाया था. लेकिन असल में उनके साथ कुछ और ही हो गया. कॉमेडियन ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाए कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया. सुनील पाल ने ये तक कहा था कि उनके खिलाफ शो में साजिश हुई. अब दोबारा सुनील पाल ने अपने विवादित एपिसोड पर बात की.

    समय के ब्रश जोक पर क्या बोले सुनील पाल?
    शो के दौरान सुनील पाल को समय रैना ने खूब रोस्ट किया. इसमें उन्होंने उनसे टूथब्रश को लेकर जोक किया था कि सुनील पाल ब्रश नहीं करते. फिल्मीज्ञान ने जब कॉमेडियन से पूछा कि क्या उन्हें समय के इस जोक से अपमानित महसूस हुआ? तो इसपर सुनील पाल ने हामी भरते हुए अपने अंदाज में कहा- मुझे शो में करना क्या था, ये मुझे भी नहीं पता. मैं उससे पहले कई बार कपिल के शो पर गया. मैं उससे पहले जिस शो में गया, सब जगह स्टैंडअप ही किया.

    'इसमें भी मुझे वही लगा, लेकिन वहां तो मेरी टांग खींची गई. खैर, चलो इसी बहाने सारी दुनिया ने मेरी टांग तो पकड़ी.' जब होस्ट ने आगे सुनील पाल से कहा कि समय ने शो पर उनके प्रति काफी रिस्पेक्ट भी दिखाई, तो कॉमेडियन ने कहा- तमाम लोग शो पर अच्छा कर रहे थे, सभी एंजॉय कर रहे थे. दूसरी बात, वो एक कॉमेडी शो है. वहां टांग खिंचाई हो सकती है, लेकिन जो मेरे साथ हुआ वो तो कुछ ज्यादा ही हुआ. फिर जो मेरे चाहने वाले हैं, उन्हें बुरा लगा.

    सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो पर बुरा नहीं लगा, लेकिन वो कुछ वक्त के लिए अनकंफर्टेबल जरूर हुए. इसी बातचीत में सुनील पाल ने समय पर कई बार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके शो पर जहां लोग आते हैं. वहीं समय के शो पर पुलिस आती है. इसलिए जब कपिल के शो पर समय रैना आए, तो उन्हें पुलिस की जगह बुलाया गया. कॉमेडियन का दावा है कि जब उन्होंने समय को आतंकवादी कहा था, तब कई लोग खुश हुए थे. अब सुनील पाल और क्या-क्या बातें करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

    News Desk

    Related Posts

    वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

    May 15, 2026

    ‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट

    May 13, 2026

    कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

    May 13, 2026

    Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

    May 13, 2026

    रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक

    May 12, 2026

    क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? पति सूरज को किया अनफॉलो

    May 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

    May 15, 2026

    Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा

    May 15, 2026

    सतीशन को CM बनाने की चर्चा पर कांग्रेस में घमासान, वेणुगोपाल चुप तो चेन्निथला नाराज

    May 15, 2026

    थाइलैंड ओपन में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन पहुंचे क्वार्टर फाइनल

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.