Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»दुआ लिपा ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल का आरोप
    मनोरंजन

    दुआ लिपा ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल का आरोप

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुआ लिपा ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा ने इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दिग्गज कंपनी पर केस ठोंका है। मामला सिंगर की एक तस्वीर के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़ा है। दुआ लीपा ने कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए हर्जाने में करोड़ों रुपये मांगे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'सिंगर दुआ लीपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के टीवी की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया'।
    ये भी पढ़ें

    शिकायत में क्या आरोप लगाया?
    'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, यह मुकदमा शुक्रवार को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दायर किया गया था। ग्रैमी विजेता गायिका ने टेक कंपनी सैमसंग पर कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और अपने प्रचार के अधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर टेलीविजन के प्रचार और बिक्री के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया।

    कॉपीराइट तस्वीर का बिना इजाजत इस्तेमाल किया
    शिकायत के अनुसार, दुआ लीपा ने दावा किया कि 2024 में ऑस्टिन सिटी लिमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान ली गई उनकी एक बैकस्टेज तस्वीर का इस्तेमाल, 2025 से शुरू होने वाले सैमसंग टेलीविजन के कई मॉडलों की पैकेजिंग पर किया गया। गायिका ने कहा कि उस तस्वीर का कॉपीराइट उन्हीं के पास है। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि सैमसंग ने टेलीविजन के डिब्बों के सामने वाले हिस्से पर उस तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल किया, जबकि कंपनी न तो गायिका से इसकी अनुमति ली और न ही तस्वीर के इस्तेमाल के लिए उन्हें कोई मुआवजा दिया।

    रोकने की बात कहे जाने पर भी जारी रखा फोटो का इस्तेमाल
    'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, मुकदमे में कहा गया है, 'दुआ लीपा की लोकप्रियता और साख को देखते हुए सैमसंग ने बिना किसी अनुमति या लाइसेंस के उनकी एक कॉपीराइट वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया और उसे खुद बनाए गए उन टेलीविजन के कार्डबोर्ड बॉक्स के सामने वाले हिस्से पर प्रमुखता से दिखाया, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था'। दुआ ने यह भी दावा किया कि कंपनी ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल तब भी जारी रखा, जब उसे ऐसा करने से रोकने की मांग की गई थी।

    कंपनी को बताया लापरवाह और असंवेदनशील
    शिकायत में सैमसंग की प्रतिक्रिया को लापरवाह और असंवेदनशील बताया गया है। प्रकाशन के अनुसार, मुकदमे में यह तर्क भी दिया गया है कि प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर दुआ लीपा की तस्वीर के इस्तेमाल से ग्राहकों को यह गलतफहमी हो सकती है कि दुआ ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग टेलीविजन का समर्थन किया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं की कई टिप्पणियों का भी हवाला दिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर यह मान लिया था कि यह गायिका इस अभियान से जुड़ी हुई है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026

    भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई

    July 24, 2026

    साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026

    द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

    July 24, 2026

    खेसारी लाल यादव पर साइबर केस दर्ज, अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, NTA के 47 अफसर बर्खास्त; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन

    July 25, 2026

    सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… अब CWG में भारत को दिलाया पहला मेडल, जानिए कौन हैं झंडू कुमार

    July 25, 2026

    भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक पल, विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष

    July 25, 2026

    Jeep का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च! दमदार लुक, नए फीचर्स और कीमत ने खींचा ध्यान

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.