Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज
    मनोरंजन

    सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर OTT पर वर्दी में नजर आने वाले हैं। जी हां, 'सेक्रेड गेम्‍स' में सरजात सिंह का रोल निभाकर हर किसी के दिल में उतरने वाले 'छोटे नवाब' की क्राइम ड्रामा फिल्‍म 'कर्तव्‍य' मई महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'भक्षक' और 'बोस: डेड/अलाइव' से सुर्ख‍ियां बटोर चुके डायरेक्‍टर पुलकित की इस फिल्‍म का लंबे समय से इंतजार है। करीब तीन साल पहले मेकर्स ने इसका ऐलान किया था। फिल्‍म का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले हुआ है।

    सैफ अली खान ने साल 2018 में 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज से OTT पर डेब्‍यू किया था। यही वह शो है, जिसने सही मायने में भारतीय दर्शकों को डिजिटल स्‍क्रीन से जोड़ने का काम किया। अब सात साल बाद एक बार फिर से सैफ पुलिसवाले के रूप में OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर आ रहे हैं। यह भी दिलचस्‍प है कि एक्‍टर की पिछली रिलीज 'ज्वेल थीफ' भी नेटफ्ल‍िक्‍स पर ही रिलीज हुई थी।

    'कर्तव्य' OTT रिलीज डेट
    'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कर्तव्य' की प्रीमियर डेट तय हो गई है। यह फिल्‍म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले जब 'कर्तव्‍य' का फर्स्‍ट लुक लॉन्‍च हुआ था, तब सैफ अली खान ने कहा था, 'यह डायरेक्‍टर पुलकित का एक बेहतरीन क्रिएशन है और मुझे सच में बहुत खुशी है कि यह Netflix पर रिलीज हो रही है।'

    'कर्तव्य' फ‍िल्म की कहानी
    ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर लिस्‍ट‍िंग के मुताबिक, 'कर्तव्‍य' देश के सुदूर इलाकों में सेट एक ऐसे पुलिस अध‍िकारी की कहानी है, जो कानून, परिवार और सच्चाई के साथ खड़ा है। लीड रोल में सैफ अली खान हैं, जो एक ऐसे पुलिसवाले बने हैं, जो एक गहरे नैतिक द्वंद्व में फंसा हुआ है। काम के मोर्चे पर बढ़ते खतरे ने उसके परिवार को भी संकट में डाल दिया है। जैसे-जैसे उसकी निजी जिंदगी पर दांव बढ़ता है, वह अपने कर्तव्य को निभाने के लिए किसी पर हद तक जाने की तैयारी करता है।

    'कर्तव्‍य' की कास्‍ट
    'कर्तव्य' की कास्ट भी बड़ी दिलचस्‍प है। इसमें सैफ अली खान के साथ रस‍िका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी के अलावा पत्रकार से एक्‍टर बने सौरभ द्विवेदी भी हैं। सौरभ इससे पहले अनिल कपूर की ओटीटी रिलीज फिल्‍म 'सूबेदार' के लिए डायलॉग्‍स भी लिख चुके हैं।

    सैफ अली खान और अक्षय की 'हैवान'
    वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान इन दिनों एकसाथ दो-दो फिल्‍मों की तैयारी में जुटे हैं। इसी साल 2026 में उनकी हिंदी एक्शन-थ्रिलर 'हैवान' रिलीज होने वाली है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। यह फ‍िल्म 2016 की मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' का रीमेक है। कहानी एक ऐसे नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बच्चे को एक साइकोपैथ से बचाता है। इस फिल्‍म में अक्षय और सैफ 17 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

    सैफ की 'हम हिंदुस्‍तानी' सीरीज भी होगी रिलीज
    इसके अलावा सैफ नेटफ्ल‍िक्‍स की ही पीरियड ड्रामा सीरीज 'हम हिंदुस्तानी' में भी नजर आएंगे। यह भी 2026 में रिलीज होनी है। इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। राहुल ढोलकिया के डायरेक्‍शन में बनी यह सीरीज भारत के पहले आम चुनाव (1951-1952) की कहानी बताती है, जिसमें उन अधिकारियों पर खास ध्यान दिया गया है, जिन्हें इस ऐतिहासिक चुनाव को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था।

    News Desk

    Related Posts

    वेटरन एक्टर पेंटल का वीडियो वायरल, बोले– “मैं एक्टर नहीं, मेरे फॉलोअर्स नहीं हैं”

    April 29, 2026

    यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब ग्लोबल लेवल पर तय होगी नई डेट

    April 29, 2026

    Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने

    April 28, 2026

    “धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच हॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर हिट्स ने इंडिया में मचाया धमाका”

    April 28, 2026

    वियना में गिरफ्तार युवक पर IS से संबंध और विस्फोटक बनाने की कोशिश के आरोप

    April 28, 2026

    वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप

    April 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 609 अंक की तेजी, निफ्टी 24,177 पर हुआ क्लोज

    April 29, 2026

    साबरकांठा में निजी बस ने यात्री वैन को टक्कर मारी, छह की मौत और आठ घायल

    April 29, 2026

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी ने यूपी की राजनीति पर बोला हमला

    April 29, 2026

    सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.