Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने
    मनोरंजन

    Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में है. एक तरफ सुपरस्टार रणवीर सिंह का अचानक फिल्म से बाहर होना, तो दूसरी तरफ फिल्ममेकर फरहान अख्तर का इस पूरे मामले पर खुलकर सामने आना. इस टकराव ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. करोड़ों के नुकसान, साइनिंग अमाउंट और लगातार चल रही बयानबाजी के बीच Don 3 अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद बन चुकी है.

    अब फरहान ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ऐसे दौर को देखकर वो फील करते हैं कि उन्हें शायद एक्टिंग की ओर वापस रुख कर लेना चाहिए.

    परेशान हुए फरहान
    हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से जुड़ी देरी और रणवीर सिंह के साथ हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा- मैंने यही सीखा है कि जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं होता. जब तक चीज पूरी तरह बनकर सामने न आ जाए, तब तक उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

    फरहान ने अपने करियर के अच्छे अनुभवों को याद करते हुए कहा कि बीच-बीच में मुश्किलें आना नॉर्मल है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. आगे हंसते हुए फरहान ने कहा कि- जब ऐसे रोडब्लॉक्स आते हैं तो मुझे कभी-कभी लगता है कि मुझे वापस एक्टिंग की ओर ही चले जाना चाहिए. तो ऐसी चीजों से डील नहीं करना पड़ेगा.

    फरहान ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने उनके साथ काम करने के लिए हां कहा था. एक्टर-फिल्म मेकर बताते हैं कि तब से लेकर अब तक उनका सफर शानदार रहा है. उन्हें हमेशा अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा- कभी-कभी मुश्किल समय भी आता है, लेकिन अगर पहले सब अच्छा रहा है, तो ऐसे समय को भी आराम से संभालना चाहिए.
     
    डॉन 3 का विवाद क्या है?
    ये मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में अपनी फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद अचानक डॉन 3 छोड़ दी. इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से फरहान खुश नहीं थे और मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक पहुंच गया.

    मीटिंग में ये बताया गया कि फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी. साथ ही, स्क्रिप्ट को हर स्टेज पर रणवीर की मंजूरी मिली थी.

    वहीं रणवीर का कहना था कि फरहान ने फिल्म को उनकी करियर की खराब स्थिति के चलते आगे बढ़ाने में देरी की थी. गिल्ड ने दोनों को सलाह दी कि वो कानूनी रास्ता अपनाने की बजाय आपस में बात करके मामला सुलझाएं. खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान की कंपनी को अपना 10 करोड़ साइनिंग अमाउंट लौटाने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, उन्होंने अपनी अगली फिल्म प्रलय में हिस्सेदारी देने की भी बात कही है.

    हालांकि, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है. उनका कहना है कि अभी तक कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ है और बातचीत जारी है.

    News Desk

    Related Posts

    ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत का ग्लैमरस लुक वायरल, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

    July 30, 2026

    संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बहन प्रिया दत्त हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपने मां और पिता दोनों की कमी पूरी की’

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू

    July 29, 2026

    बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    July 28, 2026

    काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

    July 28, 2026

    राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय

    July 31, 2026

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल

    July 31, 2026

    15 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक पर बनी सहमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सही कदम

    July 31, 2026

    Weather Update 31 July: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.