Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»‘गोली मारो, ठोक दो’—TMC का आरोप: BJP नेताओं ने ममता बनर्जी को दी जान से मारने की धमकी
    देश

    ‘गोली मारो, ठोक दो’—TMC का आरोप: BJP नेताओं ने ममता बनर्जी को दी जान से मारने की धमकी

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘गोली मारो, ठोक दो’—TMC का आरोप: BJP नेताओं ने ममता बनर्जी को दी जान से मारने की धमकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल 

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मौत की धमकी देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा राज्य में अपनी गोली मारो और ठोक दो वाली संस्कृति लाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दक्षिण 24 परगना में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते दिख रहे हैं।

    टीएमसी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टून प्रचार के बाद अब भाजपा ममता बनर्जी के खिलाफ खुलेआम मौत की धमकियां देने तक गिर गई है। चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे बैठा है, जो मूक और मिलीभगत करने वाला दर्शक बना हुआ है। यही बदलाव भाजपा बंगाल के लिए चाहती है। वे उत्तर प्रदेश और बिहार की सड़कों पर अपनी गोली मारो और ठोक दो संस्कृति को बंगाल में थोपना चाहते हैं।'

    बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट पर मचा बवाल

    टीएमसी ने बीजेपी के प्रवक्ता आलोक अजय की पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'अगर तुम हमें डराने की कोशिश करोगे तो गोली मार दी जाएगी, दीदी।' पार्टी ने कहा कि यह ममता बनर्जी के प्रति भाजपा का रवैया दिखाता है, जो पश्चिम बंगाल की तीन बार चुनी गई मुख्यमंत्री हैं। TMC की ओर से कहा गया, 'इस धमकी और दबाव की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शीर्ष स्तर से मंजूरी मिली है। अगर वे दीदी के बारे में इस तरह बोलते हैं तो सोचकर भी सिहरन होती है कि बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर ये केसरिया गुंडे क्या कहर ढाएंगे। लेकिन ये शब्द याद रखिए। बंगाल भूलता नहीं है। बंगाल माफ नहीं करता। अपनी बेटी के खिलाफ यह अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि वोटों से दिया जाएगा। 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा।'

    भाजपा प्रवक्ता आलोक अजय ने टीएमसी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। उन्होंने कहा, 'आप लोगों को हिंदी नहीं आती क्या? पीड़ित बनने का नाटक मत कीजिए। गोली मारो और भाग जाओ वाली संस्कृति आपकी है, हमारी नहीं। अपने गुंडों से लोगों को धमकाने की कोशिश मत कीजिए। पूर्व दिशा में सूरज उगता है, बंगाल और भारत के लोगों के लिए, और आप सब तबाही की राह पर हैं।'

     

    News Desk

    Related Posts

    महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप

    April 28, 2026

    रूस ने निभाई दोस्ती, भारत को चौथा S-400 सिस्टम भेजा; सरकार ने 5 और की मंजूरी

    April 28, 2026

    सीमा-पार आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, दोहरे मानदंड के लिए जगह नहीं: राजनाथ सिंह

    April 28, 2026

    वाराणसी में पीएम मोदी का दौरा: 6300 करोड़ की सौगात के साथ महिला सशक्तिकरण पर बड़ा संदेश

    April 28, 2026

    TCS कांड में बड़े खुलासे, निदा खान ने पीड़िता को बनाया ‘हानिया’, अब भेजना था मलेशिया

    April 28, 2026

    पीएम मोदी ने फुटबॉल मैच में गोल के बाद खिलाड़ियों के साथ मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

    April 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील….

    April 28, 2026

    ‘ज्ञानभारतम’ से छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नई राष्ट्रीय पहचान, ऐतिहासिक दस्तावेज हमारी सभ्यता और संस्कृति की जीवंत आत्मा….

    April 28, 2026

    महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.