Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल
    मनोरंजन

    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

    News DeskBy News DeskApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शोबिज में कई ऐसे चहरे हैं जो आज सक्सेसफुल हैं. करोड़ों के एम्पायर के मालिक हैं. लेकिन उन्होंने ये मुकाम सालों के संघर्ष के बाद हासिल किया है. ऐसा ही एक नाम वासु भगनानी का है. वो बॉलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर्स में गिने जाते हैं. लेकिन एक वक्त वो भी था जब वो फुटपाथ पर साड़ी बेचा करते थे. फर्श से अर्श तक की उनकी ये जर्नी इंस्पायरिंग है.

    वासु पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं. उनके बैनर तले कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्में बनी हैं. कमर्शियल बॉलीवुड को खड़ा करने में उन्होंने दशकों लगाए हैं. उनकी कंपनी ने बीते सालों में 40 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की हैं. जिंदाबाद पॉडकास्ट संग बात करते हुए वासु ने अपने स्ट्रगल, बिजनेस वेंचर्स और उस पल के बारे में बताया जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलकर रख दी.  

    वासु की मुश्किल जर्नी
    उन्होंने कहा, मैं फुटपाथ पर साड़ियां बेचा करता था. 13 साल की उम्र में जो लड़का सड़क पर साड़ियां बेचता था, वो आज यहां पहुंच गया. ये जर्नी मुझे और मेरे बच्चों को हमेशा याद रहेगी. उस समय मेरा परिवार कोलकाता में रहता था, वहां कम मौके मिलते थे. हम कोलकाता में चार भाई थे, वहां लिमिटेड ऑप्शन थे. इसलिए हमने सोचा कि एक भाई दिल्ली जाना चाहिए. ये फैसला टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मैंने दिल्ली जाकर प्रीत विहार में एक छोटा सा प्लॉट खरीदा. इसी तरह आनंद विहार जैसे इलाकों में प्लॉट खरीदे, विला बनाए और बेच दिए. फिर शकरपुर में एक बिल्डिंग है, जिसे वीआईपी बिल्डिंग बुलाते हैं, उसे मैंने 4 महीने में बनाकर खड़ा किया.

    ''वहां से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हुआ. कोलकाता में हमारा साड़ियों का काम था. लेकिन मुंबई ने मेरी जर्नी को बदला. होली के समय हम मुंबई आए और कभी दिल्ली वापस नहीं गए. ये किस्मत थी. मैंने कभी नहीं सोचा था मुंबई में सैटल हो जाऊंगा. होली पर मुंबई आया. फिर यहीं रह गए, प्लॉट खरीदा और कंस्ट्रक्शन शुरू किया. तेजी से बिजनेस फैला. मैंने तीन-चार साल में 12-15 बिल्डिंग बना दी थीं. काम को बढ़ाया, फिर ऑडियो कैसेट बनाने का काम शुरू किया.''

    मैंने 10,000 से शुरू किया, वहां से वो टॉप कंपनियों में शुमार हो गई. हम रोजाना तीन लाख पीस बनाते थे, जिसे भारत में आज तक किसी ने नहीं बनाया. वासु इसके बाद फिल्म लाइन में आए. मूवी आंखें देखने के बाद उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट आया. घर आकर उन्होंने कहा कि डेविड (डेविड धवन) और गोविंदा को साइन करना है. अगली सुबह पैसे लेकर उनके पास पहुंचे और फिल्म साइन कर ली. सालों में भगनानी ने ढेर सारी फिल्में प्रोड्यूस कीं. उनके बैनर की हालिया रिलीज मूवी मिशन रानीगंज, गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां हैं.

    सफल फिल्मों के बीच वासुको फिल्म पिटने पर नुकसान भी झेलना पड़ा है. फिर भी वो इस फील्ड में डटे रहे. उनकी पिछली रिलीज मूवी बड़े मियां छोटे मियां (2024) बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हुई.

    News Desk

    Related Posts

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    April 24, 2026

    काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह

    April 24, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - admin@cgnews.co
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.