Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»नीतीश के बाद TMC देगी INDIA को टेंशन? ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर बोला हमला…
    देश

    नीतीश के बाद TMC देगी INDIA को टेंशन? ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर बोला हमला…

    By January 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश के बाद TMC देगी INDIA को टेंशन? ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर बोला हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लगता है इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    बिहार में नीतीश कुमार के झटके बाद अब बंगाल में भी उसे टेंशन मिलने लगी है। यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है।

    अभिषेक ने कहा कि उनकी पार्टी ने इसलिए लोकसभा अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया क्योंकि कांग्रेस ने सीट शेयरिंग में काफी वक्त लगाया।

    उन्होंने कांग्रेस पर हाथ पर हाथ रखकर बैठने का आरोप भी लगाया। गौरतलब है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को बंगाल में बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं मिली है। 

    सीट शेयरिंग पर कही यह बात
    डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गठबंधन में पहला नियम है कि सीटों पर फैसला होना चाहिएए। टीएमसी ने सीट शेयरिंग के लिए आठ महीने तक इंतजार किया।

    लेकिन कांग्रेस चुपचाप बैठी रही और आगे बढ़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

    इसे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है, जो विपक्ष को संगठित करके 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का मंसूबा रखती है।

    बाद में डेरेक ओ ब्रायन ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर आरोप लगाया था। अधीर रंजन ने मात्र दो सीटें देने के लिए ममता को निशाने पर लिया था।

    अधीर रंजन पर आरोप
    अभिषेक बनर्जी ने अधीर रंजन चौधरी पर भाजपा कैंप के हाथों में खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे साथी होने के बावजूद अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर लगातार हमले किए।

    ईडी अफसरों पर हाल ही में हुए हमले को लेकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की चौधरी की मांग का जिक्र करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि वह भाजपा के हितों की पूर्ति कर रहे हैं।

    इससे पहले नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। 

    राहुल की यात्रा पहुंची बंगाल
    इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के सोनपुर से फिर से शुरू हुई।

    पार्टी के एक नेता ने कहा कि यात्रा चोपरा से होकर इस्लामपुर जाएगी जहां गांधी का एक छोटी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

    इसके बाद यात्रा बिहार के किशनगंज में प्रवेश करेगी। पार्टी नेता ने कहा कि राहुल जी रात्रि में सोनपुर रुके और सुबह करीब आठ बजे यहां से यात्रा शुरू की।

    वह अभी इस्लामपुर में हैं और उनके एक छोटी जनसभा को संबोधित करने की संभावना है।

    वह बिहार के किशनगंज जाएंगे। राहुल कड़े सुरक्षा घेरे वाले वाहन में थे और पार्टी समर्थकों और उत्साही लोगों को कांग्रेस नेता का अभिवादन करते देखा गया।

    Related Posts

    कितना विध्वंसक है भारत का वो वेपन, जिसने PAK के किराना हिल को हिला दिया था?

    August 26, 2026

    केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट, उत्तराखंड में सफर होगा आसान; जानें कहां-कहां बनेंगे

    August 26, 2026

    सैटेलाइट फोटो में मॉनसून का नया चेहरा! पूर्वी और मध्य भारत पर बादलों का भयानक घेरा

    August 26, 2026

    पुतिन ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, जयशंकर के सामने भारत के किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

    August 25, 2026

    अब हर साल होगा सभी पायलटों का डोप टेस्ट? DGCA ने शुरू की तैयारी

    August 25, 2026

    एनएमडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 आयोजन के अधीन आरंभ किया त्रैमासिक अभियान

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कितना विध्वंसक है भारत का वो वेपन, जिसने PAK के किराना हिल को हिला दिया था?

    August 26, 2026

    मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब

    August 26, 2026

    फॉलोआन के बाद श्रीलंका को पहला झटका, लाहिरू OUT; कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा

    August 26, 2026

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.