Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन
    लाइफ स्टाइल

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले अंडे समेत कई तरह के नॉनवेज फूड्स का नाम आता है. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बहुत आसान है. लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो आपके पास प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए ऑप्शंस बहुत ही सीमित होते हैं. इन ऑप्शंस में दालों से लेकर राजमा, छोले और काला चना भी शामिल होते हैं. तीनों ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं. लेकिन जब बात सिर्फ प्रोटीन की आती है, तो सवाल ये उठता है कि इन तीनों में से सबसे बेहतर क्या है? या कहें इन तीनों में से किसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा है.

    दिलचस्प बात ये है कि तीनों के बीच प्रोटीन का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. पकने के बाद 100 ग्राम में छोले थोड़ा आगे निकलते हैं, जबकि राजमा और काला चना भी लगभग उसी रेंज में रहते हैं. यानी सिर्फ 0.2-0.3 ग्राम के अंतर के लिए अपनी पसंदीदा दाल या चना छोड़ने की जरूरत नहीं है. असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितनी मात्रा खाते हैं और उसके साथ क्या लेते हैं.

    100 ग्राम में किसमें कितना प्रोटीन?
    100 ग्राम छोले, राजमा या फिर काले चने में कितना प्रोटीन है ये जानना बहुत जरूरी है. खासतौर पर पके हुए यानी उबले हुए में क्योंकि तीनों ही चीजों को ज्यादातर लोग उबालकर खाते हैं. उबले छोले, राजमा और काले की बात करें तो लगभग 100 ग्राम में:

    छोले: करीब 8.9 ग्राम प्रोटीन
    राजमा: करीब 8.7 ग्राम प्रोटीन
    काला चना: करीब 8-9 ग्राम प्रोटीन

    इस हिसाब से देंखे तो तीनों में बहुत भारी अंतर नहीं है. लेकिन नंबर्स को देखें तो छोले मामूली अंतर से आगे हैं. हालांकि तीनों ही लगभग एक जैसी प्रोटीन कैटेगरी में आते हैं. कप के हिसाब से मात्रा थोड़ी बदल सकती है, क्योंकि हर व्यक्ति एक कप में अलग-अलग मात्रा में तीनों को भर सकता है.

    राजमा: प्रोटीन के साथ भरपूर फाइबर
    राजमा सिर्फ प्रोटीन के लिए ही अच्छा ऑप्शन नहीं है, इसमें फाइबर भी अच्छी खासी क्वांटिटी में मिलता है. करीब 100 ग्राम उबले राजमा में लगभग 8.7 ग्राम प्रोटीन और 7.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है. राजमा को चावल या रोटी के साथ खाना एक आसान और पेट भरने वाला ऑप्शन है. इसके साथ सब्जियों का सलाद और दही जोड़ दें तो पूरा खाना और ज्यादा बैलेंस हो जाता है.

    आप राजमा को चावल, रोटी, सलाद-दही और बाजरे या किसी भी दूसरे साबुत अनाज के साथ खा सकते हैं.

    छोले: थोड़ी मात्रा में ज्यादा प्रोटीन
    अगर सिर्फ प्रोटीन का आंकड़ा देखें, तो छोले इस मुकाबले में थोड़ा आगे हैं. 100 ग्राम पके छोले में करीब 8.9 ग्राम प्रोटीन और लगभग 7.6 ग्राम फाइबर मिल सकता है.

    छोलों की एक और खासियत ये है कि इन्हें कई तरह से खाया जा सकता है. छोले मसाला, चना चाट, सलाद या उबले चने के रूप में इन्हें डाइट में शामिल करना आसान है. अगर प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं तो छोले के साथ दही, पनीर या कोई साबुत अनाज जोड़ना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

    काला चना: प्रोटीन के साथ फाइबर का भी फायदा
    काला चना यानी देसी चना भी प्रोटीन के मामले में राजमा और छोले से बहुत पीछे नहीं है. 100 ग्राम उबले काले चने में लगभग 8-9 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. इसकी मात्रा चने को पकाने के तरीके और वो किस टाइप का है, इसके हिसाब से थोड़ी बदल सकती है.

    काले चने का टेक्शचर थोड़ा हार्ड होता है, इसलिए इससे चाट, सलाद और नाश्ता आसानी से तैयार किया जा सकता है.

    आप काले चने को
        काला चना + रोटी
        काला चना चाट + दही
        काला चना + चावल
        काला चना सलाद + पनीर
        उबला काला चना + सब्जियां + बीज

    फूड     प्रोटीन (100 ग्राम पका हुआ)     फाइबर (100 ग्राम पका हुआ)
    छोले     करीब 8.9 ग्राम     करीब 7.6 ग्राम
    राजमा     करीब 8.7 ग्राम     करीब 7.4 ग्राम
    काले चने     करीब 8-9 ग्राम     करीब 7.6-8 ग्राम

    प्रोटीन बढ़ाना है तो सिर्फ चना बदलने से काम नहीं चलेगा
    अगर आपका मकसद डाइट में ज्यादा प्रोटीन शामिल करना है, तो राजमा की जगह छोले या छोले की जगह काला चना खाने पर ही ध्यान देने की जरूरत नहीं है. तीनों में प्रोटीन का अंतर काफी कम है.

    इसके बजाय इन बातों पर ध्यान दें:
    1. मात्रा बढ़ाएं: 100 ग्राम में करीब 8-9 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसलिए जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा खाना ज्यादा जरूरी है.
    2. साथ में अनाज लें: राजमा-चावल या चना-रोटी जैसे कॉम्बिनेशन खाने से भोजन का पोषण बेहतर हो सकता है.
    3. दही या पनीर जोड़ें: अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स खाते हैं, तो दही, ग्रीक योगर्ट या पनीर जोड़कर खाने का कुल प्रोटीन बढ़ाया जा सकता है.
    4. बहुत ज्यादा तेल से बचें: प्रोटीन चने या राजमा से आता है, ज्यादा तेल वाली ग्रेवी से नहीं. इसलिए इन तीनों में से किसी भी चीजों को बहुत ज्यादा तेल में पकाने से बचें.
    5. दाल-फलियां बदल-बदलकर खाएं: राजमा, छोले, काला चना और अलग-अलग दालें बदल-बदलकर खाने से शरीर को कई तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

    तो प्रोटीन के लिए कौन है बेस्ट?
    100 ग्राम पके हुए खाने में छोले में करीब 8.9 ग्राम, राजमा में 8.7 ग्राम और काले चने में लगभग 8-9 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यानी तीनों में प्रोटीन का अंतर बहुत कम है.

    लेकिन इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. तीनों ही प्रोटीन और फाइबर के अच्छे सोर्स हैं. इसलिए प्रोटीन बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इन्हें 1 से 1.5 कटोरी खाएं और उसे रोटी, चावल, सब्जी, दही या पनीर जैसे दूसरे फूड्स के साथ पेयर करके डाइट को बैलेंस्ड बनाएं. यानी असली सवाल ये नहीं है कि राजमा, छोले या काला चना में कौन जीता, बल्कि ये है कि आपकी पूरी थाली में प्रोटीन कितना है.

    एक बार में 1 से 1.5 कटोरी से ज्यादा खाने पर आपके पेट में दर्द भी हो सकता है. क्योंकि ये तीनों ही चीजें साबुत अनाजों में आती हैं और ज्यादा खाना पेट के लिए भारी हो सकता है.

    News Desk

    Related Posts

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    September 18, 2026

    सिक्स पैक से नहीं मिलती असली फिटनेस, विद्युत जामवाल ने बताए फिट रहने के सही मायने

    September 16, 2026

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    September 14, 2026

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    September 11, 2026

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.