Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब
    लाइफ स्टाइल

    मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब भी मूंग दाल की मिठाई की बात होती है तो सबसे पहले मूंग दाल का हलवा ही याद आता है. लेकिन मूंग दाल का हलवा बनाने में घंटों की मेहनत, लगातार कलछी चलाना और ढेर सारा समय लगता है. अगर आप मूंग दाल की वही मिठास और शाही स्वाद बहुत कम मेहनत में पाना चाहते हैं तो मूंग दाल मलाई लड्डू आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं l

    देसी घी, इलायची और क्रंची मेवों के साथ बने ये लड्डू इतने ज्यादा सॉफ्ट, मलाईदार और दानेदार होते हैं कि मुंह में रखते ही घुल जाते हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे मूंग दाल का हलवा भी फीका लगने लगेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और सीक्रेट रेसिपी l

    सामग्री:
    पीली मूंग दाल (बिना छिलके वाली): 1 कप (कपड़े से अच्छी तरह पोंछी हुई)

    सम्बंधित ख़बरें

    ताजी मलाई (घर के दूध की): 1/2 कप

    देसी घी: 3-4 बड़े चम्मच

    तगड़ / बूरा या पिसी चीनी: 3/4 कप

    कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता): 3 बड़े चम्मच

    इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

    केसर के धागे: 8-10 (1 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए)

    बनाने की विधि:
    पीली मूंग दाल को सूती कपड़े से पोंछकर साफ कर लें. अब कड़ाही में बिना घी के धीमी आंच पर दाल को 6-8 मिनट तक हल्का सुनहरा और सोंधी खुशबू आने तक भून लें. ठंडी होने पर इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें l

    कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी गरम करें. इसमें पिसी हुई मूंग दाल और 1/2 कप ताजी मलाई डालें. धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट भूनें. मलाई पककर मावे जैसा टेक्सचर छोड़ देगी और दाल में बेहतरीन मलाईदार स्वाद आ जाएगा. आप मलाई स्किप भी कर सकते हैं l

    एक छोटे पैन में 1 चम्मच घी गरम करके कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का फ्राई कर लें.

    भुने हुए मूंग दाल और मलाई के मिश्रण में केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और फ्राई किए हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1 मिनट चलाकर गैस बंद कर दें.

    मिश्रण को एक प्लेट में निकालें और हल्का गुनगुना होने दें. जब मिश्रण छूने लायक ठंडा हो जाए तो इसमें तगड़/बूरा (या पिसी चीनी) मिलाएं. ध्यान रहे कि एकदम गरम मिश्रण में चीनी न मिलाएं, वरना यह पानी छोड़ देगा.

    हाथों में थोड़ा-सा घी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू तैयार करें. ऊपर से बारीक कटे पिस्ते से गार्निश करें. आपके बेहद स्वादिष्ट, मलाईदार और दानेदार मूंग दाल के लड्डू तैयार हैं.

    News Desk

    Related Posts

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    August 26, 2026

    जावेद हबीब का हेयर केयर टिप्स, बाल धोने से पहले करें ये आसान प्री-कंडीशनिंग तरीका

    August 24, 2026

    बेसन, दही और हल्दी से घर पर पाएं निखरी त्वचा, ऐसे बनाएं नेचुरल फेस पैक

    August 24, 2026

    महंगे फेस क्लींजर की जरूरत नहीं, इन 4 घरेलू चीजों से करें चेहरे की सफाई

    August 23, 2026

    फटे और रूखे होंठों से पाएं राहत, घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम

    August 17, 2026

    Private Part के बाल शेव करने हैं? डॉक्टर ने बताया सही तरीका, इन गलतियों से रहें सावधान

    August 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब

    August 26, 2026

    फॉलोआन के बाद श्रीलंका को पहला झटका, लाहिरू OUT; कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा

    August 26, 2026

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    August 26, 2026

    केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट, उत्तराखंड में सफर होगा आसान; जानें कहां-कहां बनेंगे

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.