Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सीट शेयरिंग फॉमूर्ले से कांग्रेस के बाद RLD भी नाखुश, और सीटों की मांग; क्या झुकेंगे अखिलेश यादव?…
    देश

    सीट शेयरिंग फॉमूर्ले से कांग्रेस के बाद RLD भी नाखुश, और सीटों की मांग; क्या झुकेंगे अखिलेश यादव?…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीट शेयरिंग फॉमूर्ले से कांग्रेस के बाद RLD भी नाखुश, और सीटों की मांग; क्या झुकेंगे अखिलेश यादव?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के भीतर लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे का मामला उलझता जा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला पेश किया है, उससे राष्ट्रीय लोक दल (RLD) भी नाखुश लग रही है।

    जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने लिए और ज्यादा सीटों की मांग रखी है। मालूम हो कि गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी की ओर से रालोद को 7 सीटें ऑफर हुई हैं।

    अखिलेश ने कांग्रेस को 11 सीटें देने की पेशकश की थी। हालांकि इसे लेकर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लगी है और दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अपने लिए और कुछ सीटों की मांग कर रही है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, RLD की ओर से अपने लिए 2 और सीटों की मांग की गई है। हालांकि, रालोद इस बात पर सहमत है कि उसके टिकट पर सपा का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।

    आरएलडी की यह पेशकश साल 2018 में कैराना उपचुनाव की याद दिलाती है, जहां सपा की तबस्सुम बेगम उसके टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने इस इलेक्शन में बीजेपी की मृगांका सिंह को हरा दिया था।

    इस दौरान बीएसपी और कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया जिससे वोट बंटवारे को रोकने में मदद मिली। 

    अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की हुई बैठक
    सपा और रालोद ने लोकसभा चुनाव के लिए कुछ दिनों पहले ही गठबंधन की घोषणा की थी। रालोद की ओर से बताया गया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    एसपी चीफ अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिये गठबंधन की घोषणा की थी।

    मालूम हो कि दोनों दलों ने 2022 का विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था, जिसमें सपा ने 403 सीटों वाली उप्र विधानसभा की 111 सीट जीती थीं, जबकि रालोद को 8 सीट मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद का सपा-बसपा से गठबंधन था।

    रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट मिली थीं, लेकिन वह तीनों सीट पर हार गई, जबकि सपा और बसपा ने क्रमश: 5 और 10 सीट जीतीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर

    May 1, 2026

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    May 1, 2026

    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    May 1, 2026

    Rule Change News: LPG से Credit Card तक, 1 मई से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!

    May 1, 2026

    क्या पश्चिम बंगाल में फिर होंगे चुनाव? EVM गड़बड़ी की 77 शिकायतों पर जांच शुरू

    April 30, 2026

    अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में राहत देने वाला एसी कब बन सकता है सेहत के लिए खतरा

    May 1, 2026

    LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर

    May 1, 2026

    मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव

    May 1, 2026

    करो या मरो मुकाबले में दिल्ली की कड़ी परीक्षा, राजस्थान टॉप-4 के करीब

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.