Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता निभा रही चमकीली का किरदार 
    मनोरंजन

    बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता निभा रही चमकीली का किरदार 

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता निभा रही चमकीली का किरदार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । छोटे परदे की अभिनेत्री इशिता गांगुली अपने नए किरदार चमकीली से दर्शकों का दिल जीतने और कोमोलिका जैसी आइकॉनिक पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। शेमारू उमंग के शो बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता चमकीली का किरदार निभा रही हैं, जो तेज़ तर्रार, बेखौफ और बेहद प्रभावशाली है। 
    चमकीली कोई आम किरदार नहीं है, उसका बिच्छू वाला टैटू और झुमके, होंठ पर रिंग और दमकता हुआ माँग टीका उसे सबसे अलग बनाते हैं। इस किरदार को लेकर इशिता गांगुली खुद भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, चमकीली निडर, बेबाक और अपने फैसलों में अटल है। वह मानती है कि अपने लक्ष्यों को पाने के लिए किया गया हर कठोर कदम जायज़ है। मैंने उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाए गए किरदार कोमोलिका से प्रेरणा ली, जिन्होंने वैम्प किरदारों को एक नई ऊँचाई दी। कोमोलिका के किरदार ने एक नया आयाम स्थापित किया, जो कि आज भी बरकरार है। मुझे उम्मीद है कि चमकीली अपनी अलग पहचान बनाएगी। उसका लुक, उसका व्यक्तित्व सब कुछ अलग है और उसका तकियाकलाम है- चमकीली जब चमकती है ना, तब अच्छे-अच्छों का बल्बवा फ्यूज़ हो जावे है। चमकीली के माँग टीके से लेकर उसके टैटू तक सब कुछ इसे और मज़ेदार बना देते हैं। हमारी स्टाइलिस्ट और मेकअप टीम ने इस लुक को और भी बेहतरीन बना दिया है। इशिता के लिए चमकीली का लुक और व्यक्तित्व एक अनोखा अनुभव है। उन्होंने आगे कहा, मैंने पहले भी कई शोज़ किए हैं, लेकिन जितनी उत्सुकता इस किरदार को निभाने में हो रही है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। चमकीली का लुक हो या उसका अंदाज़, सबकुछ रोमांचक है। यहाँ तक कि मेकअप रूम में भी एक अलग ही एनर्जी रहती है, क्योंकि चमकीली के लुक में ढलने की पूरी प्रक्रिया अपने आप में एक्साइटिंग है।
     बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन की कहानी चमकीली और चैना के हवेली की सत्ता के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है। जहाँ चैना न्याय और परंपरा के लिए लड़ती है, वहीं चमकीली अपने मकसद के लिए चालाकी और साज़िशों का सहारा लेती है। यह सही और गलत की टक्कर दर्शकों को रोमांच और भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरपूर सफर पर ले जाएगी। बता दें कि भारतीय टेलीविज़न की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो अपने स्टाइल, चालाकी और दमदार डायलॉग्स से अमिट छाप छोड़ जाते हैं। उन्हीं में से एक था उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाया गया किरदार कोमोलिका, जिन्होंने ऑन-स्क्रीन वैम्प के किरदार को ग्लैमर और बोल्डनेस से एक नई पहचान दी। 

    News Desk

    Related Posts

    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

    April 24, 2026

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    April 24, 2026

    काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह

    April 24, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.