Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»जुनैद खान ने की फिल्म ‘लवयापा’ के लिए यूट्यूब पर रिलीज की बात
    मनोरंजन

    जुनैद खान ने की फिल्म ‘लवयापा’ के लिए यूट्यूब पर रिलीज की बात

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जुनैद खान ने की फिल्म ‘लवयापा’ के लिए यूट्यूब पर रिलीज की बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान ने बीते वर्ष ओटीटी पर अभिनय पारी शुरू की। अब इस साल वे बड़े परदे पर डेब्यू कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'लवयापा' अगले महीने रिलीज हो रही है, जिसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जुनैद ने इच्छा जाहिर की है कि वे इस फिल्म को यूट्यूब पर लोगों को मुफ्त दिखाना चाहते हैं। मगर, ऐसा नहीं करने के पीछे एक वजह है।

    फिल्म 'लवयापा' की रिलीज को कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच जुनैद खान का कहना है कि वे इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में रिलीज करने में खुश होंगे। हालांकि, वे मानते हैं कि यह व्यावहारिक तरीका नहीं होगा। बातचीत के दौरान, जुनैद खान से पूछा गया कि 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज उनकी पहली फिल्म है, इस पर वे क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मीडियम में बदलाव से कोई फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ फिल्म होती है, जो हर किसी के लिए खास होती है।

    क्यों आया फिल्म को मुफ्त दिखाने का ख्याल 
    जुनैद ने आगे कहा, 'आखिरकार मैं एक अभिनेता हूं। मेरे लिए आदर्श स्थिति यह है कि इस फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में डाल दिया जाए, ताकि हर कोई इसे देख सके। लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है'। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 'लवयापा' को यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराने के अपने फैसले के बारे में कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए सोचा, क्योंकि वे चाहते हैं कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि इसका फैसला उन्होंने इंचार्ज पर छोड़ा, क्योंकि मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आदि को लेकर उनका निर्णय ही बेहतर होता है।

    कब रिलीज होगी 'लवयापा'?
    इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर जुनैद ने कहा कि ओटीटी बनाम सिनेमा का सवाल वितरकों के लिए है, न कि कलाकारों के लिए। जुनैद के मुताबिक माध्यम के फर्क से कलाकारों के लिए कुछ भी नहीं बदलता है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी 'लवयापा' 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आशुतोष राणा, कीकू शारदा और कुंज आनंद जैसे सितारे भी हैं।
     

    News Desk

    Related Posts

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.