Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»क्या पूजा हेगड़े के हाथ लगी हॉरर फिल्म
    मनोरंजन

    क्या पूजा हेगड़े के हाथ लगी हॉरर फिल्म

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या पूजा हेगड़े के हाथ लगी हॉरर फिल्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ और हिंदी दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली पूजा हेगड़े अपने गजब की एक्टिंग के लिए काफी पसंद की जाती हैं। फैंस उनके चुलबुले अंदाज को खूब पसंद करते हैं। जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ पर्दे पर इश्क फरमाने वाली हैं।

    फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देवा में शाहिद को कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस बीच खबर आ रही है कि पूजा के हाथ एक बड़े बजट की हॉरर फिल्म लगी है। आइए जानते हैं उसके बारे में…

    अब भूतनी बनकर डराएंगी पूजा हेगड़े?
    पिछले साल जून में खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जो साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं वो हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी कंचना का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, राघव ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'कंचना 4 और कास्टिंग के बारे में सोशल मीडिया पर घूम रही सभी जानकारी सिर्फ अफवाह हैं। आधिकारिक घोषणा राघवेंद्र प्रोडक्शन के जरिए की जाएगी।'

    एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पूजा हेगड़े इस कंचना 4 का हिस्सा बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही पूजा हेगड़े ने इसके लिए हां कह दिया था।

    इसके अलावा एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम इस फिल्म के लिए सामने आया है जो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वो अपने डांस मूव्स के लिए इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की। जी हां एक्स से मिली जानकारी के अनुसार पूजा हेगड़े के साथ नोरा फतेही को भी हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की हिस्सा बनाया जा सकता है। 

    हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के बारे में…
    कंचना फिल्म फ्रेंचाइजी काफी हिट रही है। इसके सभी पार्ट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब तक फिल्म के तीन सीक्वल आ चुके हैं और अब चौथे पार्ट को बनाने की तैयारी शुरू हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सफल बनाने के लिए मेकर्स ने स्पेशल प्लान भी तैयार किया है। फिल्म में पूजा और नोरा के किरदार फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है पर उम्मीद की जा रही है कि दोनों भूत और आत्माओं के रूप में दिख सकती हैं।

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    रिपोर्ट की मानें तो कंचना 4 की शूटिंग 23 जनवरी से शुरू हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर जानकारी भी दी थी। कंचना 4 को गोल्डमाइन फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाले हैं। साउथ की फिल्मों से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले अमुथा भारती ने भी कंचना 4 को लेकर हाल ही में नई जानकारी साझा की हैं।

    रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को मनीष शाह बना रहे हैं जो मई के महीने तक सिनेमाघरों में पहुंच सकती है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

    News Desk

    Related Posts

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.