Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»अजय देवगन को ‘मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, Zee Real Heroes Awards 2024 में सम्मानित
    मनोरंजन

    अजय देवगन को ‘मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, Zee Real Heroes Awards 2024 में सम्मानित

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजय देवगन को ‘मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, Zee Real Heroes Awards 2024 में सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Zee Real Heroes Awards 2024: 33 साल पहले 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिनमें उनकी कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जैसे 'सिंघम', 'गोलमाल', 'गोलमाल अगेन', 'दृश्यम', 'दृश्यम 2', 'तान्हाजी' और 'सिंघम अगेन'. हाल ही में अजय देवगन को जी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 में 'इम्पैक्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार' का अवॉर्ड दिया गया. 

    अजय देवगन को ये अवॉर्ड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार योगदान और काम के लिए मिला है. अजय बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं. अपनी वर्सेटिलिटी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त योगदान के लिए पहचाने जाने वाले अजय ने अपने करियर में खुद को एक शानदार और दमदार कलाकार के तौर पर कायम की है. ये सम्मान उनके एक एक्टर, निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी उनके प्रभाव को दिखाती है. अजय देवगन ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है. उनकी गहरी एक्टिंग और किरदारों में पूरी तरह ढलने की कला ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई. उनकी मेहनत और सिनेमा के लिए जुनून की वजह से ही वे भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक माने जाते हैं. इतना ही नहीं, उनकी शानदार फैन फॉलोइंग हैं, जो उनको बेहद प्यार करते हैं.

    2024 में अजय को 'मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार' से भी नवाजा गया था. पिछले साल उनकी कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए खूब कमाई. उनकी हर फिल्म ने उनकी काबिलियत को और मजबूत किया. फिल्म 'भोला' में अजय ने एक दमदार और ईमानदार इंसान का किरदार निभाया, जो खतरनाक परिस्थितियों में फंस जाता है. इसके अलावा, 'मैदान' जैसी बायोपिक में एक फुटबॉल कोच के किरदार में नजर आए. 'सिंघम अगेन' में भी उन्होंने बाजीराव सिंघम के किरदार में अपनी पहचान को और मजबूत किया. साथ ही उन्होंने 'शैतान', 'औरों में कहां दम था' और 'नाम' जैसी फिल्मों में भी अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया. एक्टक के तौर पर ही नहीं, अजय ने एक निर्माता के तौर पर भी भारतीय सिनेमा के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. उनके इन्हीं योगदानों के चलते उन्हें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया. उनकी हर नई फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. 

    News Desk

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.