Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»बुमराह का अगला कप्तान बनना तय, उपकप्तानी के लिए ऋषभ और यशस्वी दावेदार
    खेल

    बुमराह का अगला कप्तान बनना तय, उपकप्तानी के लिए ऋषभ और यशस्वी दावेदार

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुमराह का अगला कप्तान बनना तय, उपकप्तानी के लिए ऋषभ और यशस्वी दावेदार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का नाम एक प्रकार से तय है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले टेस्ट में भी कप्तानी की थी। बुमराह की राह में सबसे बड़ी बाधा उनकी फिटनेस हैं जिसके कारण उन्हें कप्तानी में समस्या आ सकती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी अंतिम टेस्ट में उन्हें कप्तानी मिली थी पर पीठ में एंठन के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। इस साल जून में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे में भी बुमराह ही कप्तानी करते दिख सकते हैं पर जिस प्रकार से उनकी फिटनेस को लेकर संश बना रहता है। चयनकर्ता उपकप्तानी के लिए दो योग्य दावेदारों की तलाश कर रही है जो जरुरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाल सकें। अभी उपकप्तानी के लिए दो नाम सामने आ रहे हैं। इसमें से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दूसरा युवा सलामी बल्लेबाज  यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है।
    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की रविवार को हुई आम बैठम में भी रोहित शर्मा की जगह कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार के तौर पर जसप्रीत बुमराह उभरे हैं। बुमराह ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें एक मैच में जीत मिली है और दो मैच हारे हैं। ऐसे में सभी के सामने सवाल है कि तेज गेंदबाजी के बोझ और कप्तानी के भार को वे एकसाथ कैसे संभालेंगे। इसी वजह से चयनकर्ता अपना प्लान बी भी तैयार रख रहे हैं और युवाओं को उपकप्तानी सौंपने पर विचार कर रहे हैं।
    पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी ने कहा,  बुमराह ने 45 टेस्ट खेले हैं और ऋषभ ने 43 टेस्ट। ऋषभ अभी 27 साल के हैं और जब वह केवल 23 साल के थे, तब उन्होंने गाबा में भारत को उसके सबसे बेहतरीन टेस्ट मैचों में से एक में अकेले दम पर जीत दिलाई थी। वह मैच विजेता हैं, उन्हें उप-कप्तान होना चाहिए। वहीं पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कहा कि गेंदबाजी के बोझ को देखते हुए बुमराह टेस्ट कप्तान के रूप में लंबे समय तक जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। ऐसे में किसी विकल्प का होना जरुरी है जो उनकी जगह ले सके।

    News Desk

    Related Posts

    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार

    June 27, 2026

    FIH Pro League में भारत की पाकिस्तान पर 7-1 की धमाकेदार जीत, कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन

    June 27, 2026

    हरमनप्रीत कौर की हुंकार: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

    June 26, 2026

    रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा

    June 26, 2026

    इंडिया ए का दमदार प्रदर्शन: श्रीलंका ए के खिलाफ 381/5, जुरेल शतक के करीब

    June 26, 2026

    जानिक सिनर ने प्रदर्शनी मैच में जीत के साथ विम्बलडन की तैयारी की

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    फालसे का ठंडा शरबत: गर्मी में लू से राहत देने वाली आसान और नेचुरल रेसिपी

    June 27, 2026

    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार

    June 27, 2026

    FIH Pro League में भारत की पाकिस्तान पर 7-1 की धमाकेदार जीत, कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.