Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार
    खेल

    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार

    News DeskBy News DeskJune 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पराजय का मुंह देखना पड़ा. शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट में खेले गए सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई.

    यह हार किसी एक खिलाड़ी या एक विभाग की वजह से नहीं हुई. टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा, मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखर गया और टेलेंडर्स चमत्कार नहीं कर सके. भारतीय टीम की गेंदबाजी भी डेथ ओवर्स में उतनी खास नहीं रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने तो चार ओवरों के स्पेल में 57 रन लुटा दिए. यही भारत की हार की सबसे बड़ी कहानी रही.

    183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही झटके लग गए. विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर डेब्यूटेंट जय मूंदरा का शिकार बने. इसके बाद ईशान किशन भी महज 1 रन बनाकर लौट गए. नए कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन चलते बने. भारत ने 60 रनों के स्कोर तक अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में टीम दबाव में आ गई.

    सिर्फ अभिषेक शर्मा चल पाए
    एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी थी. उन्होंने आयरिश गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. पावरप्ले में भारत के 68 रनों में से 47 रन अकेले अभिषेक के बल्ले से आए.

    हालांकि अभिषेक शर्मा का विकेट गिरते ही भारतीय पारी की रफ्तार भी थम गई. मिडिल ऑर्डर में उप-कप्तान तिलक वर्मा (19) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन) ने निराश किया. नतीजा यह हुआ कि 100 रनों के स्कोर तक भारत के 6 विकेट गिर गए. यहीं से मुकाबला भारत के हाथ से निकलता दिखाई देने लगा.

    शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर कुछ देर के लिए भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा. शिवम ने 25 रन बनाए, जबकि अक्षर ने 15 रनों का योगदान दिया. जब शिवम से बड़े शॉट्स की दरकार थी, तब जय मूंदरा ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इसके बाद अक्षर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए. यहीं से भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई.

    शिवम दुबे और अक्षर पटेल के आउट होने के बाद हर्षित राणा (8 रन) और अर्शदीप सिंह (2 रन) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. निचले क्रम के बल्लेबाज लक्ष्य के दबाव को झेल नहीं पाए और पूरी टीम 148 रनों पर सिमट गई.

    डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने काटा गदर
    आयरलैंड की जीत के सबसे बड़े नायक उसके दो डेब्यूटेंट खिलाड़ी रहे. तेज गेंदबाज मैथ्यू हॉलार्ड ने तीन विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी, जबकि लेफ्ट-आर्म पेसर जय मूंदरा ने दो बड़े विकेट हासिल किए. स्पिनर मैथ्यू हम्प्रीज ने भी तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को बिखेर दिया.

    मुकाबले में भारत ने प्रसिद्ध राणा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को शुरुआती झटके जरूर दिए थे. लेकिन कप्तान लोर्कन टकर (50) और गैरेथ डेलानी (49) की पारियों ने मैच का रुख बदल दिया. खासकर 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आए 27 रन भारत पर भारी पड़ गए. यही रन बाद में जीत और हार का अंतर साबित हुए.

    सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के लिए यह शुरुआत निराशाजनक रही. कप्तान बल्ले से भी फ्लॉप रहे और टीम भी हार गई. उधर, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला, जिससे करोड़ों भारतीय फैन्स का इंतजार और बढ़ गया.

    News Desk

    Related Posts

    बीसीसीआई की नई जूनियर चयनसमिति करेगी ड्रग्स, सट्टेबाजी पर खिलाड़ियों को जागरूक

    August 24, 2026

    फीफा ने अर्जेंटीना पर लगाया 21 मैच का बैन, पारेदेस को सबसे बड़ी सजा

    August 24, 2026

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से बाजार में बढ़ेगी निगरानी

    August 25, 2026

    Bajaj Pulsar 125 लॉन्च: ज्यादा पावर, TFT स्क्रीन और धांसू फीचर्स; जानें सबसे सस्ती पल्सर की कीमत

    August 25, 2026

    बैंक हड़ताल का अलर्ट: सेवाएं हो सकती हैं ठप, 4 दिन तक बढ़ेंगी ग्राहकों की मुश्किलें?

    August 25, 2026

    अध्यक्ष खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में बनेगी मिशन-2028 की रणनीति

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.