Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 3 विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा
    खेल

    IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 3 विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 3 विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS: भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शानदार फॉर्म जारी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के पहले दिन बुमराह ने कुल तीन विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने ट्रेविस हेड को शून्‍य पर पवेलियन भेजकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाज ने मेलबर्न में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा।

    बुमराह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना तीसरा टेस्‍ट खेल रहे हैं। उनके यहां विकेटों की संख्‍या 18 हो गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने तीन मैचों में 15 विकेट झटके थे। रविचंद्रन अश्विन और कपिल देव तीसरे नंबर पर संयुक्‍त रूप से काबिज हैं, जिन्‍होंने तीन मैचों में 14 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के पहले दिन 21 ओवर डाले। इस दौरान बुमराह ने 7 मेडन ओवर डाले जबकि 75 रन देकर तीन बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने सबसे पहले उस्‍मान ख्‍वाजा को अपना शिकार बनाया। बुमराह की गेंद पर केएल राहुल ने ख्‍वाजा का आसान कैच लपका।

    इसके बाद बुमराह ने ट्रेविस हेड को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्‍लीन बोल्‍ड किया। हेड ने मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम को परेशान कर रखा था, लेकिन बुमराह ने मेलबर्न में उनकी एक नहीं चलने दी। इसके बाद बुमराह ने मिचले मार्श को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया।

    News Desk

    Related Posts

    Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा

    June 24, 2026

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    June 25, 2026

    Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

    June 25, 2026

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.