Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज; शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त
    खेल

    ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज; शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज; शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलंबो
    श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 89 बॉल पर शानदार 63 रन बनाए. पंत ने अपनी इस इनिंग्स में 6 चौके और दो छक्के जड़े. पंत ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    ऋषभ पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं. वहीं शुभमन ने भी इतने ही मुकाबलों में 42.27 के एवरेज से 2917 रन बनाए हैं। 

    इस सूची में रोहित शर्मा (2716 रन) तीसरे, रवींद्र जडेजा (2675 रन) चौथे और विराट कोहली (2617 रन) पांचवें स्थान पर हैं. चूंकि रोहित और कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो इस लिस्ट में धीरे-धीरे और नीचे ही खिसकेंगे. टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल 2588 रनों के साथ तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं। 

    WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन
    ऋषभ पंत- 2948 रन (42 टेस्ट)
    शुभमन गिल- 2917 रन (42 टेस्ट)
    रोहित शर्मा- 2716 रन (40 टेस्ट)
    रवींद्र जडेजा- 2675 रन (50 टेस्ट)
    विराट कोहली- 2617 रन (46 टेस्ट)
    यशस्वी जायसवाल- 2588 रन (30 टेस्ट)

    दर्द के बावजूद मैदान पर उतरे पंत
    ऋषभ पंत की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि पहले दिन उनके बाएं हाथ पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद लगी थी. तेज दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और तीन रनों के निजी स्कोर पर पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. दूसरे दिन सारांश जैन के छह रनों पर आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. चोट के बावजूद उन्होंने आक्रामकता और धैर्य का संतुलन बनाए रखा और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। 

    ऋषभ पंत को दूसरे छोर से जुरेल का शानदार साथ मिला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस साझेदारी ने भी रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. श्रीलंकाई धरती पर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे निचले विकेट के लिए यह केवल दूसरी शतकीय साझेदारी है. इससे पहले 2015 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 104 रन जोड़े थे। 

    कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में ऐसा 11वीं बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा टच किया. पिछली 10 ऐसी पारियों में छह बार टीम ने मुकाबला जीता, जबकि चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। 

    News Desk

    Related Posts

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026

    आबिद मुश्ताक का कहर, दलीप ट्रॉफी में 10 ओवर में झटके 4 विकेट

    August 24, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें पूरा समीकरण

    August 24, 2026

    ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद जीता डूरंड कप, मोहन बगान को 4-1 से हराया

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.