Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना
    खेल

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलंबो 
    कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे। 

    अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. यह पूरी घटना मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी। 

    श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी जायसवाल को आउट किया, मैदान का माहौल थोड़ा गरमा गया. आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय जायसवाल फर्नांडो की तरफ गए और दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। 

    बीच मैदान पर हो गई थी झड़प
    इसके बाद फर्नांडो ने आक्रामकता दिखाते हुए अपना सिर जायसवाल की तरफ आगे किया. जवाब में भारतीय बल्लेबाज जायसवाल भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी अपना सिर आगे कर दिया. इस खींचातानी में दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए. ऐसा करना क्रिकेट के नियमों के सख्त खिलाफ है। 

    25% मैच फीस का जुर्माना और 1-1 डिमेरिट अंक
    आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो दोनों पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले 24 महीनों की अवधि में दोनों में से किसी भी खिलाड़ी का यह पहला अपराध था, इसलिए उन पर निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

    17वें ओवर में घटी थी यह घटना
    यह वाकया भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुआ, जब असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। आउट होने के बाद जायसवाल गेंदबाज फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की तरफ बढ़ाया और जवाब में जायसवाल भी आगे झुके, जिसके चलते दोनों के सिर आपस में टकरा गए। अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था।

    खिलाड़ियों ने स्वीकार की अपनी गलती
    मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा और अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। खिलाड़ियों द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने के कारण इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं अगर मैच की बात करें तो बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रोके जाने तक भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए थे, जिसमें ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर अपने दूसरे टेस्ट शतक के करीब नाबाद थे। मैच के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

     मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने प्रस्तावित की सजा
    आईसीसी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने प्रस्तावित की थी। जायसवाल और फर्नांडो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। दोनों खिलाड़ियों के पिछले 24 महीनों में कोई डिमेरिट अंक भी नहीं था।

    17वें ओवर में हुआ था विवाद
    यह घटना कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई थी। फर्नांडो ने एक तेज अंदर आती गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर दिया था। इसके बाद जब भारतीय बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो ऐसा लगा कि उन्होंने गेंदबाज की कोई बात सुनी। जायसवाल इसके बाद वापस मुड़े और फर्नांडो से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए। हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग कर दिया।

    हर्षा भोगले की सलाह पर जायसवाल का जवाब
    इस घटना के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था कि जायसवाल को आउट होने के बाद सीधे पवेलियन चले जाना चाहिए था। जायसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'अगर आपको पता नहीं है कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं। अगर कोई सीमा लांघता है, तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा।' 

    ICC ने लिया बड़ा एक्शन
    मैदान पर इस तरह का बर्ताव खेल भावना के विपरीत माना जाता है. ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. यह नियम मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ 'अनुचित शारीरिक संपर्क' करने से जुड़ा है। 

    दोनों खिलाड़ियों ने मान ली गलती
    जुर्माने के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों के दौरान दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अपराध है. दोनों  खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है. इस वजह से मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.