Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»साउथ के इस मशहूर अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का निधन
    मनोरंजन

    साउथ के इस मशहूर अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का निधन

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साउथ के इस मशहूर अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री की मौत से सभी को जबरदस्त झटका लगा है। दिग्गज अभिनेता राजेंद्र प्रसाद ने आज अपनी बेटी गायत्री को खो दिया। गायत्री को सीने में दर्द की शिकायत थी और उन्हें कल देर रात हैदराबाद के एक कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेता के घर में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर अभिनेता नानी, जूनियर एनटीआर और अन्य सुपरस्टार्स ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया है।

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    दिग्गज तेलुगु अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शनिवार, 5 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 38 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। गायत्री की असामयिक मृत्यु पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने शोक व्यक्त किया है, जिसमें नानी और जूनियर एनटीआर जैसी हस्तियां शामिल है। स्टार्स ने गायत्री की असामयिक मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट का सहारा लिया।

    जूनियर एनटीआर ने गायत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया

    अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।' 'सारिपोधा सानिवरम' अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और इस खबर पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। यह दिल दहला देने वाली खबर ने मुझे हैरान कर दिया है।'

    'कल्कि 2898' में रूमी की भूमिका

    राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री अपने पीछे बेटी साई तेजस्विनी को अकेले छोड़ गई हैं जो फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी हैं। राजेंद्र प्रसाद को हाल ही में 'कल्कि 2898' में रूमी के रूप में देखा गया था। वह 'उत्सवम', 'जलेबी', 'वाल्टेयर वीरय्या', 'अला वैकुंठपुरमुलु' और कई अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

    Related Posts

    47 की हसीना बिपाशा बसु ने मोनोकनी में पति संग पूल में बिताए रोमांटिक पल

    May 6, 2026

    क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मैट डेमन बने ओडीसियस

    May 5, 2026

    बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाम ‘पेड्डी’, प्रोड्यूसर का रिएक्शन वायरल

    May 5, 2026

    नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल

    May 5, 2026

    विजय का पुराना वीडियो फिर चर्चा में: चर्च यात्रा और राजनीति से कनेक्शन

    May 5, 2026

    Arjun Kapoor को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, डीपफेक पर Delhi High Court सख्त

    May 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.