Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»विजयता पंडित का खुलासा: ‘शाहरुख खान ने किया था बेटे की देखभाल का वादा, अब फोन नहीं उठता’
    मनोरंजन

    विजयता पंडित का खुलासा: ‘शाहरुख खान ने किया था बेटे की देखभाल का वादा, अब फोन नहीं उठता’

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजयता पंडित का खुलासा: ‘शाहरुख खान ने किया था बेटे की देखभाल का वादा, अब फोन नहीं उठता’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गायकों में से एक रहे आदेश श्रीवास्तव का साल 2015 में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था। अग्निपथ से लेकर वीरगति, अपने दम पर, बागबान, आंखें, बाबुल और राजनीति जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

    आज भी उनके चाहने वाले सिंगर के गानों को बड़े चाव से सुनते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आदेश श्रीवास्तव जब कैंसर की जंग लड़ रहे थे, तब बहुत ही कम लोग थे, जो उस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हुए थे। सिंगर के निधन से एक दिन पहले बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान भी अस्पताल में उनसे मिलने गए थे, जिसका खुलासा हाल ही में दिवंगत सिंगर की पत्नी विजयता पंडित ने किया।

    उन्होंने ये भी बताया कि शाह रुख खान ने उनके पति से ये वादा किया था कि वह उनके बेटे का ध्यान रखेंगे। विजयता ने दुख व्यक्त करते हुए शाह रुख खान से विनती भी की।

    शाह रुख खान के साथ आदेश श्रीवास्तव की लास्ट बातचीत
    आदेश श्रीवास्तव की पत्नी विजयता ने अपने परिवार के हालातों पर बात करते हुए कहा कि अगर आज उनके पति जिंदा होते तो बेटे अवितेश को एक मुकाम मिल गया होता। उन्होंने लहरे रेट्रो से बातचीत करते हुए आदेश और शाह रुख खान की अंतिम मुलाकात के समय को भी याद किया। उन्होंने कहा, "जब आदेश अस्पताल में थे, तब शाह रुख खान मेरे से मिलने आए थे। अपने निधन से एक दिन पहले ही जब वह बोल भी नहीं पा रहे थे, उन्होंने शाह रुख खान का हाथ पकड़ा और मेरे बेटे की तरफ इशारा किया। मैंने सोचा वह समझ गए होंगे। आज शाह रुख खान से मेरा कांटेक्ट हो ही नहीं रहा है। जो नंबर उन्होंने अवितेश को दिया था, वह वर्क नहीं कर रहा है। मैं चाहती हूं कि मैं शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को वह बात याद दिला दूं"।

    मुझे मेरे बेटे के लिए शाह रुख की जरूरत है
    आदेश श्रीवास्तव की पत्नी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

    "वह आदेश के बहुत अच्छे दोस्त थे और आज हमें उनकी जरूरत है, मुझे अपने बेटे के लिए उनकी जरूरत है। आगे अवितेश ही सब देखेगा, मैं कुछ नहीं कर रही हूं। शाह रुख खान रेड चिलीज में अवितेश के साथ फिल्म बना सकते हैं। वह बहुत अच्छा एक्टर है। अवितेश 'सिर्फ एक फ्राइडे' नाम की फिल्म कर भी रहा है। मैं शाह रुख को याद दिलाना चाहती हूं कि आगे आकर वह मेरे बेटे की मदद करें। मेरे बेटे को बस एक छोटा सा पुश चाहिए। वह बहुत स्वीट हैं और आदेश के लास्ट समय पर उनके साथ खड़े भी हुए हैं। बस अब मैं चाहती हूं कि मैं किसी भी तरह से उनसे कांटेक्ट कर पाऊं और कह पाऊं कि मेरे बेटे की मदद करो, उसके पिता नहीं हैं। आदेश ने आपसे वादा लिया था, आपको मेरे बेटे के लिए कुछ करना होगा"।

    इस बातचीत में विजयता ने ये भी कहा कि आज शाह रुख खान जिस बड़े मुकाम पर हैं, वहां पहुंचाने में उनके भाई जतिन-ललित की भी अहम भूमिका रही है, जिन्होंने उनकी फिल्मों में गाने लिखे हैं और अब उनके फेवर रिटर्न करने का समय आ गया है।

    Related Posts

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Virat-Anushka का नया लग्जरी निवेश! अब मुंबई के वर्सोवा में खरीदा आलीशान फ्लैट

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?

    July 27, 2026

    संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.