Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»यूपी में यहां है भगवान वामन का प्राचीन मंदिर, आस्था का है बड़ा केन्द्र, दर्शन मात्र से मुरादें होती है पूरी
    धर्म

    यूपी में यहां है भगवान वामन का प्राचीन मंदिर, आस्था का है बड़ा केन्द्र, दर्शन मात्र से मुरादें होती है पूरी

    By September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी में यहां है भगवान वामन का प्राचीन मंदिर, आस्था का है बड़ा केन्द्र, दर्शन मात्र से मुरादें होती है पूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आध्यात्मिक मान्यताओं और देवी-देवताओं की तपोस्थली के रूप में विंध्यक्षेत्र का नाम प्राचीनकाल से लिया जाता रहा है. इस क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का उल्लेख विभिन्न पुराणों में मिलता है, जो इस स्थान की धार्मिक महत्ता को दर्शाता है.

    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भगवान वामन महराज का मंदिर भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन देवता को समर्पित है. मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. हालांकि, इस मंदिर के निर्माण का कोई सटीक ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है.

    भगवान वामन सभी इच्छाओं को करते हैं  पूर्ण

    डॉ. राजमोहन शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के लिए प्रसिद्ध है. भक्त यहां अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं और मान्यता है कि भगवान वामन उनकी सभी इच्छाए पूरी करते हैं. मंदिर में भगवान की भव्य आरती प्रतिदिन सुबह और शाम को होती है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं. हर साल सितंबर में वामन द्वादशी के अवसर पर यहां एक विशेष महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त भाग लेते हैं.

    यह है भगवान का इतिहास

    डॉ. शर्मा के अनुसार भगवान विष्णु ने राजा बलि के अहंकार को समाप्त करने के लिए वामन रूप धारण किया था. कथा के अनुसार वामन भगवान ने तीन पग भूमि मांगी थी, जिसमें उन्होंने दो पगों में धरती और आकाश को नाप लिया और तीसरे पग में राजा बलि ने अपना सिर अर्पित कर दिया. इस घटना के बाद राजा बलि पाताल लोक चले गए.

    रक्षाबंधन से जुड़ी है मान्यता

    मंदिर के पुजारी बताते हैं कि रक्षाबंधन का पर्व भी वामन भगवान से जुड़ा हुआ है. राजा बलि ने भगवान विष्णु से वरदान मांगा था कि जब भी वह अपनी आंखें खोलें, सबसे पहले उन्हें विष्णु का दर्शन हो. इस वरदान के चलते विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के साथ रहने लगे. भगवान विष्णु के पाताल जाने के बाद लक्ष्मी माता चिंतित हो गईं और उन्होंने राजा बलि को भाई बनाकर रक्षा बांधी. इसके बाद राजा बलि ने भगवान विष्णु को मुक्त कर दिया.

    सच्चे भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

    स्थानीय भक्त संदीप कुमार गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि भगवान वामन का यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। संदीप कने बताया कि जब भी समय मिलता है यहां दर्शन के लिए आते हैं, क्योंकि यहा सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं हमेशा सफल होती है. भगवान वामन महराज का यह मंदिर ना केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, जो इस क्षेत्र को और भी विशिष्ट बनाता है.

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026

    बिग बॉस 20 में बयान को लेकर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की टीम ने मांगी माफी

    September 15, 2026

    अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस

    September 15, 2026

    फाइनल मुकाबले में हिस्सा न होने के बावजूद मोहसिन नकवी बने भारत-पाकिस्तान विवाद का केंद्र

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.