Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी ‘Tumbbad’: 5 कारण जो इसे बनाते हैं मस्ट वॉच हॉरर थ्रिलर
    मनोरंजन

    6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी ‘Tumbbad’: 5 कारण जो इसे बनाते हैं मस्ट वॉच हॉरर थ्रिलर

    By September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी ‘Tumbbad’: 5 कारण जो इसे बनाते हैं मस्ट वॉच हॉरर थ्रिलर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हॉरर फिल्में और हिंदी सिनेमा का नाता काफी लंबे अरसे से चला आ रहा है। 'सौ साल बाद, वीराना और दो गज जमीन के नीचे' जैसी डरावनी फिल्मों ने सिने प्रेमियों का सामना दहशत से कराया था। लेकिन जैसे-जैसे दौर बदला खौफनाक कहानियों को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने का तरीका भी बदला। लेकिन हॉरर लीग में जो बदलाव निर्देशक राही अनिल बर्वे की फिल्म तुम्बाड (Tumbbad) लेकर आई, उसे कभी नहीं भुलाया सकता।

    6 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली तुम्बाड (Tumbbad Re-Release) फिर से लौट आई है। जी हां 13 सितंबर से इस मूवी को बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया गया है। ऐसे में हम आपको वो 5 कारण बताने जा रहे हैं, जो इसे मस्ट वॉच मूवी बनाते हैं। 

    पीरियड ड्रामा हॉरर फिल्म

    सिनेमा जगत में बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि कोई फिल्ममेकर्स पीरियड ड्रामा हॉरर फिल्म को बनाने का साहस दिखाए। जहां आज के समय में हॉरर कॉमेडी और सेपुरनेचुलर हॉरर थ्रिलर का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। उसमें पीरियड ड्रामा हॉरर लीग का अपना अलग ही महत्व है। आजादी से पहले के प्लॉट पर तुम्बाड की कहानी को दर्शाया गया है। जिस तरह से निर्देशक ने स्टोरी की नब्ज को पकड़ा है और स्क्रीनप्ले पेश किया है, उस आधार पर एक समय पर आपको ये मूवी 1947 के दौर में ही ले जाएगी। 

    दमदार कहानी का करिश्मा

    फिल्म में दिखाया गया है कि विनायक राव (सोहम शाह) नाम का एक शख्स अपने बेटे पांडुरंग (मोहम्मद समद) को देवी मां के सालों पुराने दबे हुए खजाने के बारे में जानकारी देता। जिसे जानकर उसके मन के अंदर उत्सुकता जाग जाती है। धरती के गहरे गर्भ गृह में खूब सारा सोना दफन है, जिसकी रक्षा के हस्तर नाम का शैतान करता है, जो एक समय में देव माना जाता था।  हस्तर का देवी मां से क्या संबंध है और कैसे वह एक देव से शैतान बन गया है। इसके अलावा फिल्म में सदाशिव (रुद्रा सोनी) का किरदार भी अहम दिखाया गया है। ऐसे में वो खजाना किसे मिलता है या फिर हस्तर किसी का खात्मा करता है, कौन लालची बन जाता है। ये सब जानने के लिए आपको एक बार तुम्बाड को देखना पड़ेगा। 

    रियल लोकेशन ने फूंकी जान

    किसी भी फिल्म को शूट करते वक्त उसकी लोकेशन का अहम रोल रहता है। विशेषतौर पर जब आप कोई हॉरर मूवी बनाते हैं, उसमें लोकेशन और भी खास हो जाती है। इस आधार पर तुम्बाड की शूटिंग भी महाराष्ट्र के इसी नाम के गांव की असली जगह पर हुई है, जोकि पुणे के निकट है। इसमें वो रहस्यमयी किला भी शामिल है, जिसमें खजाना दफन दिखाया गया है।
    इसके अलावा पालघर, महाबलेश्वर और सासवाड़ जैसी जगहों पर भी इस मूवी के कुछ दृश्यों को फिल्माया गया है। साथ ही बारिश वाले सीन्स भी असली वर्षा में शूट हुए हैं। इस जगह को लेकर अलग-अलग भूतिया मान्यताएं भी हैं। 

    स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग

    तुम्बाड की स्टार कास्ट में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं था। लेकिन इसके बावजूद ये एक कल्ट मूवी बन गई है। फिल्म में सोहम शाह, रुद्रा सोनी, मोहम्मद समद, ज्योती माल्शे, हर्ष के, कैमरून एंडरसन और दीपक दामले जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। 

    क्लाईमैक्स असरदार

    हॉरर सीन्स की तुम्बाड में पूरी भरमार है। लेकिन जिस तरह से लाल बैकग्राउंड पर इस मूवी का क्लाईमैक्स सीन्स फिल्माया गया है, वो सबसे शानदार सीन्स में से एक माना जाता है। हस्तर का रौद्र रूप आपको इसमें पूरे तौर से देखने को मिलेगा। 
    इस तरह से ये वो 5 कारण हैं, जो तुम्बाड को खास बनाते हैं। अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो आपके पास इसे री-रिलीज के अवसर पर देखने का सुनहरा मौका है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा

    April 30, 2026

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा

    April 30, 2026

    Salman Khan की जिद से ‘राजा शिवाजी’ में मिला कैमियो, Riteish Deshmukh ने किया खुलासा

    April 30, 2026

    करिश्मा कपूर के बच्चों को HC से बड़ी राहत, अदालत ने सौतेली मां से छीना एक महत्वपूर्ण अधिकार

    April 30, 2026

    मैं बाल-बाल बचीं’: कास्टिंग काउच पर कृतिका कामरा का हैरान कर देने वाला खुलासा

    April 30, 2026

    कपिल शर्मा शो का नया एपिसोड बनेगा हंसी का तड़का, सुनील ग्रोवर और डिजिटल स्टार्स भी शामिल

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में राहत देने वाला एसी कब बन सकता है सेहत के लिए खतरा

    May 1, 2026

    LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर

    May 1, 2026

    मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव

    May 1, 2026

    करो या मरो मुकाबले में दिल्ली की कड़ी परीक्षा, राजस्थान टॉप-4 के करीब

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.