Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»गोविंदा की कॉमेडी का जादू, 2003 में अचानक क्यों किया कॉमेडी से किनारा?
    मनोरंजन

    गोविंदा की कॉमेडी का जादू, 2003 में अचानक क्यों किया कॉमेडी से किनारा?

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोविंदा की कॉमेडी का जादू, 2003 में अचानक क्यों किया कॉमेडी से किनारा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुजरे जमाने में गोविंदा ही वो एक्टर थे, जिन्होंने पर्दे पर जमकर कॉमेडी की, दर्शकों को खूब हंसाया और उनकी तमाम फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं तो ये कहना गलत नहीं होगा। उनकी कॉमिक टाइमिंग और उनके डांस स्टेप आज भी हिट हैं। लेकिन 2003 में एक्टर ने तब फैंस को निराश कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि वो कॉमेडी जॉनर से अपने कदम पीछे खींच रहे हैं! उन्होंने ये भी बताया था कि अब उनकी कॉमेडी फिल्मों को 'बी ग्रेड मूवीज' और 'टाइम पास एंटरटेनमेंट' कहा जा रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में उस स्टाइल से ब्रेक लेने का अपना फैसला सुनाया था, जिस स्टाइल ने उन्हें स्टार बनाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में सीरियस रोल निभाने की बात कही। एक्टर ने इस बात पर भी निराशा जताई कि उनकी बेहतरीन फिल्मों को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट तो किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिलता।

    कॉमेडी फिल्मों को बी-ग्रेड के रूप में क्यों देखा गया?
    अपनी कॉमेडी फिल्मों के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा था, 'मेरी फिल्मों को हमेशा बी-ग्रेड फिल्मों की तरह टाइम पास एंटरटेनमेंट माना जाता रहा है। उन्हें कभी भी अच्छी फिल्में नहीं कहा गया। उन्हें कभी भी सराहा नहीं गया, भले ही मैंने अच्छा परफॉर्म किया हो। मुझे हमेशा बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जाता था, लेकिन कभी जीत नहीं पाता था। फिर वो कैटेगरी भी बदल गई। मैंने हालातों से लड़ने की कोशिश की, लेकिन फिर मैंने सोचा, क्यों लड़ना? इसलिए मैंने बदलाव करने का फैसला किया।'

    अब से कॉमेडी रोल नहीं करेंगे
    गोविंदा ने ये भी कहा था कि अब वो कॉमेडी रोल नहीं करेंगे। उन्होंने बोला, 'मैं अब से कॉमेडी फिल्में नहीं करूंगा। लेकिन अगर मैं करता हूं, तो स्क्रिप्ट फ्रेश और नई होनी चाहिए। मुझे एक ही तरह की राइटिंग पसंद नहीं है। मेरी पिछली फिल्म 'एक और एक ग्यारह' तक मेरा ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं अपने करियर में ज्यादा सफल रहा हूं या कम। मायने यह रखता है कि मुझे सफलता मिली है। अब मुझे अपना नाम खराब नहीं करना चाहिए। यह बाहर निकलने का सही समय है।'

    गंभीर रोल्स से कॉमेडी तक
    गोविंदा ने ये भी कहा था कि वो अच्छा सिनेमा करना चाहते हैं। एक अच्छा डायरेक्टर और क्वालिटी वाली राइटिंग होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'लेकिन मेरे पास ऐसा कोई ड्रीम रोल नहीं है। अगर मेरे दिमाग में कुछ खास होता तो मैं दूसरों को अपनी बेस्ट क्वालिटीज सामने लाने का मौका नहीं दे पाता।' गोविंदा ने ये भी माना कि गंभीर रोल करके थकने के बाद उन्होंने कॉमेडी का रुख किया। किस्मत ने उनका साथ दिया और उनकी कॉमेडी फिल्में हिट रहीं, जिसके कारण वो लगातार इसी तरह का रोल करते रहे।

    गोविंदा की कॉमेडी फिल्मों की यात्रा
    मालूम हो कि कॉमेडी से दूर रहने की कसम खाने के बावजूद गोविंदा कॉमेडी फिल्मों में नजर आते रहे। 2003 में जब ये इंटरव्यू आया था, तब उन्होंने 'राजा भैया' और 'एक और एक ग्यारह' में एक्टिंग की थी। 2004 में वो 'खुल्लम खुल्ला प्यार करें' और 'सुख' जैसी कॉमेडी मूवीज में नजर आए। इसके बाद 2006 में 'भागम भाग' और 2007 में 'पार्टनर' जैसी हिट फिल्म में काम किया। उनकी आखिरी कॉमेडी मूवी 'रंगीला राजा' थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।
     

    Related Posts

    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

    April 24, 2026

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    April 24, 2026

    काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह

    April 24, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.