Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»Shahid Kapoor के बच्चों की दादा Pankaj Kapur के लिए खास उपाधि: ‘नो रूल मैन’ का क्या है कारण?
    मनोरंजन

    Shahid Kapoor के बच्चों की दादा Pankaj Kapur के लिए खास उपाधि: ‘नो रूल मैन’ का क्या है कारण?

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Shahid Kapoor के बच्चों की दादा Pankaj Kapur के लिए खास उपाधि: ‘नो रूल मैन’ का क्या है कारण?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    माता-पिता से ज्यादा लाड-प्यार दादा-दादी करते हैं। एक पल के लिए माता-पिता भले ही अपने बच्चों के प्रति थोड़े सख्त मिजाज हो जाएं और उन्हें सुधारने के लिए कड़े नियम बनाएं, लेकिन दादा-दादी ऐसा नहीं करते हैं। पंकज कपूर (Pankaj Kapur) भी कुछ ऐसे ही दादा हैं। वह शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के बच्चों पर जान छिड़कते हैं।

    पंकज कपूर ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 1979 में नीलिमा अजीम से की थी, जिनसे वह 1984 में अलग हो गए थे। नीलिमा से पंकज को एक बेटा है, जो शाहिद कपूर हैं। 1988 में पंकज ने दूसरी शादी सुप्रिया पाठक से की, जिनसे उन्हें दो बच्चे सना और रुहान हैं।

    पंकज कपूर को नो रूल मैन बुलाते हैं बेटे

    शाहिद कपूर अपनी मां नीलिमा और परिवार के साथ रहते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में पंकज कपूर ने बताया कि जब भी शाहिद के बच्चे उनके घर में आते हैं तो वहां उनके लिए कोई रूल नहीं होता है। न्यूज 18 के साथ बातचीत में पंकज ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने पोता-पोती को बहुत लाड़-प्यार करता हूं। वे मुझे बाबा कहकर बुलाते हैं। एक बार मेरे नाती की चचेरी बहन उसके साथ मेरे घर आई और उसने उससे पूछा कि वह मुझे क्या बुलाए। मेरे नाती ने उससे कहा कि वह मुझे 'नो-रूल मैन' कहे।"

    पंकज कपूर के घर में नहीं होता कोई रूल

    पंकज कपूर ने बताया कि क्यों उनके पोता-पोती उन्हें नो रूल मैन कहते हैं। दरअसल, शाहिद कपूर के बच्चों के लिए बाबा के घर में कोई रोक-टोक नहीं होता है। बिन्नी एंड फैमिली स्टार ने कहा, "इसके पीछे कारण यह है कि मैंने हमेशा अपने पोते-पोती से कहा है कि जब वे बाबा के घर आते हैं तो उनके लिए कोई नियम नहीं होते हैं और वे जो चाहें कर सकते हैं। यह उनका रोमांच है। हर बार जब वे अपने बाबा के घर आते हैं, तो उन्हें मुझसे पूछने की जरूरत नहीं होती है कि वे क्या करना चाहते हैं या क्या नहीं।"

    Pankaj Kapur

    पंकज कपूर ने आगे कहा कि भले ही उन्होंने अपने पोता-पोती को खुली छूट दे रखी है, लेकिन उनकी नजर हमेशा उन पर होती है। अगर वह कुछ गलत करेंगे तो वह जरूर उन्हें टोकेंगे। उन्होंने कहा कि शाहिद और मीरा बच्चों को कंट्रोल नहीं करते हैं। वह बस चाहते हैं कि उनके पोता-पोती जब बाबा के घर आएं तो वह फ्री महसूस करें। 

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.