Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज लक्ष्य-राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ 
    मनोरंजन

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज लक्ष्य-राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ 

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित फिल्म 'किल' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
     
    फिल्म 'किल'

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किल' को भारत की सबसे हिंसक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला ने धमाकेदाक एक्शन और बेहतरीन अभिनय किया है। अब फिल्म 'किल' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी। आप ने अगर यह फिल्म 'किल' नहीं देखी हो तो आप भी इसे जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी किल।

    कब और कहां देख सकेंगे 'किल'

    फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर इसकी जानकारी डिज्नी के सोशल मीडिया पेज पर जारी की गई है, जिसमें किल का एक शानदार वीडियो साझा किया है साथ ही लिखा है, 'यह यात्रा खूनी होने वाली है! हम आ रहे हैं 6 सितंबर को सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर' 

    निखिल को आखिर कहां से मिली थी किल बनाने की प्रेरणा

    फिल्म के लेखक और निर्देशक निखिल नागेश भट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “किल को एक सफल ड्रामा फिल्म रही, जो अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।'' निखिल ने आगे कहा, ''मुझे 1994-95 के आसपास के एक व्यक्तिगत अनुभव से किल की कहानी लिखने की प्रेरणा मिली, जिसने मुझे हमेशा के लिए हिला दिया।'' आगे निखिल ने कहा, ''किल को सफल बनाने के लिए लक्ष्य के कौशल, राघव की पेशेवर सोच और पूरी टीम के समर्थन के बिना किल का बन पाना संभव नहीं होता।'' किल की ओटीटी रिलीज को लेकर निखिल ने कहा,'' मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शकों को इस फिल्म का लुत्फ उठाने और इसका अनुभव करने का मौका मिलेगा।”

    निखिल को अपना गुरु मानते हैं लक्ष्य

    फिल्म के बारे में लक्ष्य ने कहा, “इस फिल्म के जरिए मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। अपने किरदार अमृत के लिए, मैंने बहुत खास फिटनेस ट्रेनिंग की थी। कई बार मैं इस भूमिका के लिए खुद को ढालने के लिए अपनी सीमाओं से परे चला जाता था। निखिल सर वाकई में मेरे लिए एक मार्गदर्शक की तरह रहे हैं और मैं उन्हें अपना सबसे बड़ा गुरु मानता हूं।''आगे लक्षय ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर कहा, ''एक्शन जॉनर को एक्सप्लोर करने के बाद मैं अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'' यह फिल्म अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है” 

    मैं भी अभिनय कर सकता हूं- राघव जुयाल 

    अभिनेता राघव जुयाल ने कहा, “किल के ऑडिशन से लेकर लक्ष्य के साथ इसकी शूटिंग तक, फिल्म के लिए मेरा पूरा सफर मजेदार रहा है। मैं कभी भ कड़ी मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटता। 'किल' के साथ, मुझे दुनिया को यह बताने का मौका मिला कि मैं भी अभिनय कर सकता हूं और एक नकारात्मक भूमिका निभाना हमेशा एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए बहुत दृढ़ विश्वास की आवश्यकता होती है। लक्ष्य और मैंने इस फिल्म के लिए साथ में बहुत सारी ट्रेनिंग कीं, जिससे वाकई में ऑफ-स्क्रीन भी हमारा रिश्ता बेहतर हुआ। फिल्म में मेरे किरदार फानी के बारे में मुझे जो सबसे अच्छी बात लगी, वह है उसकी अलग सोच और कॉमेडी। इस भूमिका के लिए मुझे जिता शारीरिक तौर पर तैयार होने की जरूरत थी, उतनी ही मानसिक रूप से भी तैयार होना जरूरी था, क्योंकि फानी एक चलाक लड़का है, और वही फिल्म में रोमांच लाता है।''

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.