Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने की नौवें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
    मनोरंजन

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने की नौवें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने की नौवें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. कमाई के मामले में स्त्री 2 हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.

    साल 2018 में आई स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 ने 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से लेकर अब तक फिल्म का कहर जारी है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और नतीजा ये निकल रहा है कि फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है. फिल्म गुरुवार, 22 अगस्त को 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. वहीं अब हम आपको शुक्रवार, 23 अगस्त के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं.

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. फिल्म अब हर दिन के कलेक्शन के साथ अपने कलेक्शन में इजाफा कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अमर कौशिक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने शुक्रवार (नौवें दिन) को रात 10.30 बजे तक 16.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े है. इनमें फेरबदल हो सकता है.

    टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 324 करोड़ रुपये

    अपनी रिलीज के आठवे दिन स्त्री 2, 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. फिल्म ने गुरुवार तक टोटल 308 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी. वहीं शुक्रवार को 16.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 324 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं आठ दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428 करोड़ रुपये हो चुका है.

    'स्त्री 2' की कास्ट

    साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री हिट साबित हुई थी. वहीं 6 साल बाद आया स्त्री का सीक्वल तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गया है. स्त्री 2 का बजट सिर्फ 60 करोड़ है. फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर ली है और अभी फिल्म का सिर्फ नौवा दिन ही है. फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. बता दें कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.