Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर निकला जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का दम, जाने छह दिन में कितना हुआ कलेक्शन
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर निकला जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का दम, जाने छह दिन में कितना हुआ कलेक्शन

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉक्स ऑफिस पर निकला जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का दम, जाने छह दिन में कितना हुआ कलेक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    15 अगस्त को इस बार सिनेमाघरों में खूब हलचल रही। एक साथ तीन बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाकर बैठी है, तो वहीं खेल-खेल में भी कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

    हालांकि, इन दोनों फिल्मों के बीच जॉन अब्राहम की वेदा बुरी तरह से पिस चुकी है। जॉन अब्राहम का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन दोनों फिल्मों से टकराने का फैसला गलत साबित हो रहा है, क्योंकि महज छह दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि फिल्म कभी भी सिनेमाघरों से हट सकती है।

    मंगलवार को वेदा का बैठा भट्टा 

    पहला मंगलवार जहां स्त्री 2 के लिए शुभ रहा, वहीं जॉन अब्राहम की वेदा को तीन भाषाओं में रिलीज करने का कोई फायदा नहीं मिला। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ने रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को जैसे-तैसे संभाला था, लेकिन मंगलवार को फिल्म को थिएटर में न तो दर्शक मिले और न ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ अच्छा अमाउंट कलेक्ट कर पाई।

    वेदा का कलेक्शन मंगलवार को लाखों में आ गिरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में महज 80 लाख की कमाई की है। तमिल और तेलुगु में तो वेदा का बिजनेस ठप्प हो ही चुका है।

    जॉन अब्राहम से फिर आगे निकले अक्षय कुमार

    वेदा एक हफ्ते से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने लगी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन जहां 16.3 करोड़ तक पहुंचा है, तो वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 22.3 करोड़ का ही बिजनेस किया है। आपको बता दें कि खेल-खेल में और वेदा के साथ ये तीसरी बार है, जब जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार का आमना-सामना हुआ है।

    इससे पहले गोल्ड और सत्यमेव जयते, मिशन मंगल वर्सेज बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टकराई थीं। दोनों बार ही अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
     

    Related Posts

    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

    April 24, 2026

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    April 24, 2026

    काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह

    April 24, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण पर विशेष सत्र, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

    April 28, 2026

    ‘उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है’ , मनु भाकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही बड़ी बात

    April 28, 2026

    TCS कांड में बड़े खुलासे, निदा खान ने पीड़िता को बनाया ‘हानिया’, अब भेजना था मलेशिया

    April 28, 2026

    IPL के ‘किंग’ कोहली ने पूरे किए 9 हजार रन, नंबर-2 रोहित शर्मा हैं काफी पीछे

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.