Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
    मनोरंजन

    खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अक्सर ही अभिनेत्रियों के चेहरे और शरीर में आए बदलाव को नेटिजन्स नोटिस करते हैं और उनपर सर्जरी का आरोप लगाते नजर आते हैं। इस सूची में अब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि, स्टारकिड ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात खुलकर स्वीकार की है।

    खुशी कपूर ने एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करने वाले एक यूजर को जवाब देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाया था। खुशी एक बच्ची के रूप में अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेती हुई नजर आ रही हैं। खुशी कपूर के पहले के लुक पर गौर फरमाएं तो उनके दांतों पर ब्रेसेस लगे हुए थे। इसी को लेकर एक यूजर ने उनसे सवाल पूछा तो अभिनेत्री ने भी बिना हिचक के प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली। खुशी ने लिखा, 'लिप फिलर और (नाक वाला इमोजी) हाहाहा।' कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ईमानदारी की सराहना की।

    खुशी कपूर के जरिए प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूल किए जाने पर एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'यह बहुत अच्छा है कि वह इसे अपना रही हैं। यह उनकी पसंद है, और वह स्वाभाविक होने का दिखावा नहीं कर रही हैं। उम्मीद है, इससे प्लास्टिक सर्जरी से नफरत रुक जाएगी।' एक अन्य ने कहा, टजब यह इतना स्पष्ट है तो इसे नकारने का कोई मतलब नहीं है। कई अभिनेत्रियां ऐसा करती हैं, लेकिन खुशी ने इसे स्वीकारा जो काबिल-ए-तारीफ है।' 

    'द आर्चीज' से अपना अभिनय डेब्यू करने वालीं खुशी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। कथित तौर पर वह फिल्म से अपने को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि, न तो खुशी और न ही वेदांग ने इन खबरों की पुष्टि की है। काम के मोर्चे पर, आने वाले दिनों में खुशी कपूर को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' में देखा जाएगा। 

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.