Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»जेम्स कैमरून का खुलासा; ‘अवतार 3’ में नहीं होंगी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री
    मनोरंजन

    जेम्स कैमरून का खुलासा; ‘अवतार 3’ में नहीं होंगी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री

    By August 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेम्स कैमरून का खुलासा; ‘अवतार 3’ में नहीं होंगी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'अवतार 3' को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। प्रशंसक लगातार इस फिल्म की हर जानकारी पर अपनी नजर बनाएं हुए हैं। ऐसे में अब 'अवतार 3 फायर एंड ऐश' को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के तीसरे भाग में हॉलीवुड की यह सुपरस्टार और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री नजर नहीं आएंगी, जिसका खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक जैम्स कैमरून ने किया है।

    जैम्स कैमरून का खुलासा

    फिल्म 'अवतार' का जब-जब कोई नया भाग आने वाला होता है तब इसको लेकर प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। इस बार भी प्रशंसक फिल्म 'अवतार' की तीसरी किस्त 'अवतार 3' को लेकर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, अब निर्देशक जेम्स कैमरून ने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को फिल्म के बारे में एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी इस फिल्म का हिस्सा यह हॉलीवुड अभिनेत्री नहीं होंगी।

    मिशेल योह नहीं होंगी तीसरे भाग में लेकिन….

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'अवतार' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'अवतार' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड सुपरस्टार मिशेल योह नहीं नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "मिशेल योह 'अवतार 3' में नहीं होंगी। वह 'अवतार 4' और 'अवतार 5' में जरूर नजर आएंगी। वह जल्द ही अपना हिस्सा निभाने के लिए फिल्म 'अवतार' के आगे के पार्ट में नजर आएंगी, जो एक दिलचस्प और मजेदार किरदार होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम अब खुद से आगे निकल रहे हैं। यह पूरी चीज सालों से प्लान की जा चुकी हैं। स्क्रिप्ट सालों पहले लिखी गई थी, फिल्म 'अवतार 5' के आखिर तक स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। फिलहाल, हम फिल्म के चौथे भाग पर काम कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि हमारे पास युवा कलाकार हैं।" 

    आपको बता दें कि 2019 में आई डिजनी की फिल्म में मिशेल योह ने डॉक्टर करीना मोग की भूमिका निभाई थी। बता दें मिशेल योह को 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' में भूमिका के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था, जिसमें उन्होंने एवलिन वांग की भूमिका निभाई थी। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशेल योह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं। 'अवतार' के फिल्म मेकर्स ने कहा, "हम मिशेल से प्यार करते हैं। वह हमेशा से एक फिल्म स्टार रही है, लेकिन अब वह एक बहुत बड़ी हस्ती बन गई है।" 'अवतार 3' अगले साल 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 'अवतार 4' को 21 दिसंबर 2029 में और 'अवतार 5' को 19 दिसंबर 2031 को रिलीज किया जा सकता है। 
     

    Related Posts

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: सीएम धामी की घोषणा, परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी

    July 26, 2026

    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

    July 26, 2026

    पीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.