Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने फैंस को दिया धमाकेदार सरप्राइज, 6 दिसंबर को मचेगा धमाल
    मनोरंजन

    फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने फैंस को दिया धमाकेदार सरप्राइज, 6 दिसंबर को मचेगा धमाल

    By August 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने फैंस को दिया धमाकेदार सरप्राइज, 6 दिसंबर को मचेगा धमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सीक्वल आने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनके सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं. उन्हीं में से एक साइथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' भी है, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है और उसको बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी तैयार हैं. 

    फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और फिल्म के थिएटर्स में आने से पहले फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा धमाकेदार सरप्राइज दिया है, जिसको देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है और अब फैंस इस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. दरअसल, फिल्म मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फ़हद फ़ासिल नजर आ रहे हैं. वो भी अपने भंवर सिंह शेखावत के किरदार में. 

    फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज!

    जी हां, आज फहद फासिल अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी खास मौके पर 'पुष्पा 2: द रूल' के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें फहद अपने किरदार भंवर सिंह शेखावत के लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म के पहले भाग ‘पुष्पा: द राइज’ में उनके किरदार भंवर सिंह शेखावत को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से खूब तारीफ मिली थी और उनके बेहतरीन कामों में से एक बताया गया था. वहीं, अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ में उनके लुक को लेकर फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. 

    6 दिसंबर को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल 

    फिल्म में एक बार फिर फहद फासिल और अल्लू अर्जुन के बीच एक्शन-पैक्ड टक्कर देखने को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है.  फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की रिलीज से पहले इसके टीजर और गानों ने फैंस के बीच धमाल मचा रखा है. इसके गाने 'पुष्पा पुष्पा' और 'आंगारो' यूट्यूब पर छाए हुए हैं. ऐसे में अब फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है.

    Related Posts

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026

    भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई

    July 24, 2026

    साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

    July 25, 2026

    देहरादून में नशे के नेटवर्क पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हॉटस्पॉट चिन्हित कर तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा

    July 25, 2026

    उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, आदेश जारी

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.