Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे
    मनोरंजन

    ‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' को अब सेंसर बोर्ड की तरफ से यूए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। फिल्म में कुछ मिनटों के सींस को हटाने की मांग के साथ उसमें वॉइस ओवर जोड़ने के लिए कहा गया है।

    जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ दोनों ही इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जॉन और शरवरी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने 'वेदा' के कुछ सींस पर अपनी कैची चलाई है और कुछ सींस को ठीक करने के साथ ही नए वॉइस ओवर जोड़ने के लिए भी कहा है। 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'वेदा' को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। सीबीएफसी ने 6 अगस्त को 'वेदा' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया था, क्योंकि इसके कंटेंट में 9 मिनट से ज्यादा की कटौती की गई थी। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से इसके 1 मिनट 16 सेकंड के डिस्क्लेमर को संशोधित करने और इसमें वॉइस ओवर जोड़ने के लिए कहा है। इसके अलावा, एक डायलॉग जो कथित तौर पर महिलाओं और सामाजिक पहचान के प्रति अपमानजनक था, उसे भी संशोधित करने के लिए कहा गया है। एक अपमानजनक शब्द को भी 'बाना' से बदल दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब फिल्म से 2 मिनट 16 सेकंड लंबा फांसी वाला सीन भी हटा दिया गया है। निर्माताओं से जोधपुर हाईकोर्ट का जिक्र करते हुए 'जोधपुर' शब्द को म्यूट करने को भी कहा गया है। कोर्ट परिसर के अंदर हिंसा के दृश्यों को भी 30% कम करने को कहा गया है। फिल्म के एक सीन में एक किरदार मोबाइल फोन पर संस्कृत श्लोकों वाला ऑडियो ट्रैक सुनता हुआ दिखाई देता है। अब सेंसर बोर्ड ने इसे भी हटा दिया है। 'ब्राह्मण पुत्र…शूद्र का पुत्र' वाली टेक्स्ट जानकारी को भी हटाने को कहा गया है। आखिर में, निर्माताओं को करेंसी नोट फाड़ने वाले दृश्यों को भी धुंधला करने को कहा गया है।

    जॉन अब्राहम के अलावा 'वेदा' में अभिषेक बनर्जी और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि यह राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया की स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 

    Related Posts

    “पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

    June 27, 2026

    प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ का ऐलान, अक्षय कुमार–सैफ अली खान की जोड़ी 11 सितंबर 2026 को मचाएगी धमाल

    June 27, 2026

    वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज

    June 27, 2026

    बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Kiss करते हुए तस्वीरें वायरल

    June 27, 2026

    अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    June 27, 2026

    प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: “परफेक्शन नहीं, सच्चाई से बनती है सफलता”

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्थानीय लोगों से की आत्मीय मुलाकात….

    June 27, 2026

    सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण, ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान….

    June 27, 2026

    “पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

    June 27, 2026

    पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से पहले सवाल हुए वायरल

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.