Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों का शानदार सफर किया पूरा 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों का शानदार सफर किया पूरा 

    By July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों का शानदार सफर किया पूरा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया। चार हफ्तों में फिल्म ने 622 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, बुधवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग 1 करोड़ रुपये अनुमानित रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में बिजनेस में गिरावट को दिखा रहा है।

    'कल्कि 2898 एडी' ने अपने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई की थी और दर्शकों का दिल जीत लिया था। प्रभास और दीपिका पादुकोण का स्टारडम और अमिताभ बच्चन का सशक्त अभिनय ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच लाया। फिल्म की कहानी और विजुअल इफेक्ट्स ने भी दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

    कैसा रहा कल्कि का चौथा हफ्ता ?

    'कल्कि 2898 एडी' की कमाई में चौथे हफ्ते में धीरे-धीरे कमी आई है, लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 'कल्कि 2898 एडी' ने 1.60 करोड़ की कमाई की है, इससे ये साफ है कि फिल्म के कलेक्शन की स्पीड धीमा पड़ गई है। इसके साथ ही रिलीज के 28 दिनों में 'कल्कि 2898 एडी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 622.10 करोड़ की कमाई कर ली है। 

    कल्कि का शानदार सफर

    'कल्कि 2898 एडी' के अचीवमेंट्स की ओर नजर डाले, तो फिल्म ने 95 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद बिजनेस फुल स्पीड में दौड़ा और फिल्म ने पहले हफ्ते में ही छप्परफाड़ कमाई करते हुए 414 करोड़ कमा लिए। वहीं, दूसरे हफ्ते में बिजनेस में गिरावट आई। फिर भी 'कल्कि 2898 एडी' ने 128 करोड़ कमाए। तीसरे हफ्ते में कलेक्शन एक बार फिर गिरा और कमाई 56 करोड़ रहीं।

    फिर दहकेगी कल्कि 

    'कल्कि 2898 एडी' आने वाले वीकेंड में एक बार फिर अपना जादू चला सकती है, क्योंकि सरफिरा और बैड न्यूज जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'कल्कि 2898 एडी' थिएटर्स में टिकी हुई है। 

    Related Posts

    प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: “परफेक्शन नहीं, सच्चाई से बनती है सफलता”

    June 26, 2026

    रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, लुक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

    June 26, 2026

    इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    June 26, 2026

    वेलकम 3 vs कॉकटेल 2: बॉक्स ऑफिस पर आज से बड़ा क्लैश, टिकट ऑफर से बढ़ी टक्कर

    June 26, 2026

    वेलकम टू द जंगल रिव्यू: 32 सितारों की ब्रेनरॉट कॉमेडी ने किया सरप्राइज

    June 26, 2026

    KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग का लाभ

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    NDA में बदला सियासी गणित! नायडू-नीतीश के बिना भी बहुमत, शिंदे का बढ़ा कद, क्या बेटा बनेगा मंत्री?

    June 27, 2026

    सुवेंदु अधिकारी का नया कानून चर्चा में, गुंडई पर सख्त कार्रवाई का दावा; ‘बुलडोजर मॉडल’ से भी कड़ा बताया

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.