Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»इन्वेस्टमेंट फर्म इन्वेस्को ने पाइन लैब्स और स्विगी की फेयर वैल्यू में की कटौती 
    व्यापार

    इन्वेस्टमेंट फर्म इन्वेस्को ने पाइन लैब्स और स्विगी की फेयर वैल्यू में की कटौती 

    By July 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इन्वेस्टमेंट फर्म इन्वेस्को ने पाइन लैब्स और स्विगी की फेयर वैल्यू में की कटौती 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म इन्वेस्को ने फिनटेक फर्म पाइन लैब्स और फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी की फेयर वैल्यू में कटौती कर दी है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। इन्वेस्को ने अप्रैल तक पाइन लैब्स की वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर की है, जबकि 31 जनवरी को यह 3.8 अरब डॉलर और 31 दिसंबर 2023 को 4.8 अरब डॉलर थी। डेटा प्लेटफार्म ट्रैक्शन के मुताबिक इन्वेस्को के पास पाइन लैब्स में करीब 2.8 फीसदी हिस्सेदारी है, बारोन कैपिटल के पास 1.3 फीसदी, और पार्क एक्सवी पार्टनर के पास 20.6 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एक्टिस के पास 7.8 फीसदी, टेमासेक के पास 7.7 फीसदी और अल्फा वेव के पास 3.4 फीसदी हिस्सेदारी है। फिनटेक कंपनी पेपाल के पास 6.0 फीसदी और मास्टरकार्ड के पास 5.2 फीसदी हिस्सेदारी है। 
    सूत्रों के मुताबिक पाइन लैब्स भारत में एक बिलियन डॉलर का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इन्वेस्को की कार्रवाई पाइन लैब्स को सिंगापुर कोर्ट से अपना बेस भारत में रीलोकेट करने की मंजूरी मिलने के बाद आई है, जिससे उसकी सिंगापुर और भारतीय यूनिट्स का मर्जर हो जाएगा। कंपनी आईपीओ में 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यूएशन प्राप्त कर सकती है। यह नए और सेकंडरी शेयर दोनों जारी कर सकती है और किसी भी लिस्टिंग से पहले एक प्री-आईपीओ फंडरेजिंग राउंड भी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पाइन लैब्स ने न्यूयॉर्क में आईपीओ के लिए यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ गुप्त रूप से डॉक्यूमेंट फाइल किए थे। लिस्टिंग पाइन लैब्स को 5.5 बिलियन डॉलर से सात बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन दे सकती थी। कंपनी ने अस्थिर बाजार के कारण विदेशी आईपीओ की योजना स्थगित कर दी है।
    इन्वेस्को ने स्विगी के पिछले फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया था। फर्म ने पिछली तिमाही के मुकाबले, 30 अप्रैल तक फूड डिलीवरी दिग्गज स्विगी की फेयर वैल्यू में कटौती की है। स्विगी ने जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व में 700 मिलियन डॉलर कमाए थे, जिससे भारतीय कंपनी की वैल्यूएशन दोगुना होकर 10.7 बिलियन डॉ़लर हो गई थी। रेगुलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में, इन्वेस्को ने आईपीओ की योजना बना रही कंपनी स्विगी की वैल्यूएशन को तीसरी बार बढ़ाकर 12.7 बिलियन डॉलर कर दिया, जो पिछले फंडिंग के समय वैल्यूएशन से 19 फीसदी ज्यादा है।

    Related Posts

    ‘AI का फायदा सिर्फ कंपनी को!’ सैमसंग के 45 हजार कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया

    May 19, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, क्या अब 90 पैसे वाला फॉर्मूला देगा राहत?

    May 19, 2026

    TVS Motor का बड़ा दांव, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में खरीदेगी 4.9% हिस्सेदारी; ₹193 करोड़ निवेश का ऐलान

    May 19, 2026

    चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट

    May 18, 2026

    ट्रंप की चेतावनी से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े होश

    May 18, 2026

    शेयर बाजार पर अगले हफ्ते बड़ा असर, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

    May 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल के संकेत, पूर्व CM का दावा- कभी भी गिर सकती है विजय सरकार

    May 19, 2026

    पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.