Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»कोयले से गैस बनाने…..सीआईएल और बीएचईएल ने मिलाया हाथ 
    व्यापार

    कोयले से गैस बनाने…..सीआईएल और बीएचईएल ने मिलाया हाथ 

    By July 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोयले से गैस बनाने…..सीआईएल और बीएचईएल ने मिलाया हाथ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयले से गैस बनाने की योजना को मूर्त रूप दे दिया है। यह दशकों से मंत्रालयों के बीच खींचतान का विषय रहा है। सीआईएल ने बीएचईएल के साथ साझेदारी कर नई कंपनी भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स (बीसीजीसीएल) की स्थापना की है। जिसका मकसद कोल इंडिया की कोयला खदानों से 6.60 लाख टन अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है। मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार पूरी परियोजना की लागत करीब 11,782 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीएफआर) तैयार करने के लिए 1,350 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए थे। कोल इंडिया और बीएचईएल ने मई 2024 में संयुक्त उपक्रम बीसीजीसीएल स्थापित किया था। इसमें सीआईएल की 51 और बीएचईएल की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।
    सीआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने इसकी जानकारी दी थी कि इस संयुक्त उपक्रम (जेवी) का उद्देश्य कोयले का गैसीकरण कर मध्यवर्ती उत्पादों के रूप में सिन-गैस, अमोनिया और नाइट्रिक एसिड का उत्पादन और अंतिम उत्पाद के रूप में अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है। कुछ उत्पादों का उपयोग सीआईएल के खनन और उत्पादन में होगा है। बाकी अन्य उत्पाद खुले बाजार में बिकने हैं। प्रसाद ने बताया, अमोनियम नाइट्रेट बड़े पैमाने पर विस्फोट करने का प्रमुख अवयव है। इसका उपयोग सीआईएल अपनी खुली खदानों में व्यापक रूप से करता है। प्रस्तावित संयंत्र ओडिशा के लखनपुर क्षेत्र के महानदी कोलफील्ड्स (एमसीएल) लिमिटेड में स्थापित होगा और यह रोजाना 2,000 टन अमोनियम नाइट्रेट व सालाना 6.6 लाख टन उत्पादन करेगा। इसके लिए करीब 13 लाख टन कोयले की जरूरत होगी और सीआईएल को इसकी आपूर्ति एमसीएल से होगी।’
    एमसीएल की वसुंधरा कोयले की खदान इस परियोजना के लिए चिह्नित की गई खदानों में है। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर क्षेत्र में एमसीएल की करीब 350 एकड़ जमीन इस परियोजना के लिए चिह्नित की गई है। बीएचईएल कोयले के गैसीकरण की निविदा हासिल कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के चार चरण होने है। एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू), ऐश हैंडलिंग प्लांट (एएचपी), स्टीम जेनरेशन प्लांट (एसजीपी), कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) और नॉमिनेशन आधार पर कूलिंग टॉवर। इसके अलावा बीसीजीसीएल ने ‘कोयले से अमोनियम नाइट्रेट’ परियोजना के लिए दूसरी निविदा जारी की है। यह निविदा ‘लंपसम टर्नकी’ (एलएसटीके) आधार पर पूरी की जानी है। एलएसटीके -2 और एलएसटीके-3 के पैकेज में मूल रूप से प्राप्त गैस का शुद्धीकरण कर कार्बन मोनोऑक्साइड, अमोनिया के अवयव और तरलीकृत नाइट्रोजन का भंडारण किया जाएगा। एलसीटीके-4 के पैकेज में नाइट्रिक एसिड और अमोनियम नाइट्रेट के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    कोल इंडिया गेल के साथ एक और संयुक्त उपक्रम स्थापित करेगा। यह उपक्रम बर्धमान जिले के सोनपुर बजरिया जिले के ईस्टर्न कोलफील्ड्स (ईसीएल) में स्थापित होगा। प्रसाद ने बताया, ‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया जारी है। हम सेल के साथ भी संयुक्त उपक्रम की संभावनाएं तलाश रहे हैं।’

    Related Posts

    ‘AI का फायदा सिर्फ कंपनी को!’ सैमसंग के 45 हजार कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया

    May 19, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, क्या अब 90 पैसे वाला फॉर्मूला देगा राहत?

    May 19, 2026

    TVS Motor का बड़ा दांव, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में खरीदेगी 4.9% हिस्सेदारी; ₹193 करोड़ निवेश का ऐलान

    May 19, 2026

    चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट

    May 18, 2026

    ट्रंप की चेतावनी से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े होश

    May 18, 2026

    शेयर बाजार पर अगले हफ्ते बड़ा असर, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

    May 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल के संकेत, पूर्व CM का दावा- कभी भी गिर सकती है विजय सरकार

    May 19, 2026

    पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.