Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»मिर्जापुर 3 का क्रेज देखने को मिल रहा दर्शकों में
    मनोरंजन

    मिर्जापुर 3 का क्रेज देखने को मिल रहा दर्शकों में

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिर्जापुर 3 का क्रेज देखने को मिल रहा दर्शकों में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । दर्शकों में पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर-3 का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस वेबसीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को खूब पसंद किया गया था, जहां से दूसरा सीजन खत्म हुआ था। मिर्जापुर 3 की कहानी शुरू होती है यहां से। 
    मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत हो चुकी है और कालीन भैया कोमा में चले गए हैं। पूर्वांचल में त्रिपाठी परिवार का राज खत्म हो गया है। ऐसे में गुड्डू भैया (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) ने खुद को मिर्जापुर का बाहुबली घोषित किया है। गोलू को पहले ज्यादा आक्रामक दिखाया गया है। वह पहले से ज्यादा भौकाल मचाती दिखाई दे रही हैं। वह गुड्डू पंडित की राइट हैंड बनकर मिर्जापुर की गद्दी पर दावा पेश करने वाले दावेदारों से भिड़ती हैं। मिर्जापुर 3 के 10 एपिसोड हैं। इसमें कालीन भैया, गुड्डू, गोलू और शरद जैसे किरदार आपको भरपूर एंटरटेन करेंगे।
     सत्ता संघर्ष के तेज होने के साथ-साथ कहानी में खून-खराबा भी बढ़ता जाएगा। मिर्जापुर की गद्दी पर जौनपुर के शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) समेत अन्य बाहुबली की नजर है। शरद मुन्ना भैया की पत्नी और माधुरी (ईशा तलवार) के साथ हाथ मिलाता है। माधुरी पति की मौत का बदला लेने के लिए अपने राजनीतिक हथकंडे अपनाती है। वह राज्य से बाहुबलियों का खात्मा करना चाहती है, इसके लिए वो बाहुबलियों को ही अपना हथियार बनाती है। मिर्जापुर 3 की कहानी दर्शकों को प्रभावित करेगी। शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न हैं।इस बीच अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया को अपने बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) की मौत का शोक मनाते दिखाया जाता है। 
    पिछले सीजन में उन्हें गोली मार दी जाती है, लेकिन इस सीजन में वह मौत के मुंह से बाहर निकलकर सामने आते हैं। उनकी जान शरद शुक्ला ने बचायी है।सीरीज में सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है। अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा और शीबा चड्ढा ने दमदार परफॉर्मेंस दी हैं। निर्देशक गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर दोनों ने शानदार काम किया है। संजय कपूर की फोटोग्राफी ने दूरदराज के इलाकों को बेहतरीन तरीके से कैद किया है। लड़ाई, हमले और हत्याओं के सीन्स को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जॉन स्टीवर्ट एडुरी का म्यूजिक भी जबरदस्त है। 

    Related Posts

    ‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

    May 19, 2026

    तलाक की अफवाहों पर भड़कीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

    May 19, 2026

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    May 19, 2026

    राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    May 18, 2026

    तलाक के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दी सफाई, एलिमनी और अफवाहें खारिज

    May 18, 2026

    Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

    May 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा…..

    May 19, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा…..

    May 19, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.