Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर दी प्रतिक्रिया, कहा…..
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर दी प्रतिक्रिया, कहा…..

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर दी प्रतिक्रिया, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रणवीर सिंह ने 'कल्कि 2898 एडी' देखी और इसके बाद अभिनेता ने दिल खोलकर फिल्म में कलाकारों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दी। दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अभिनय को लेकर रणबीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को प्रशंसक ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन देखना पसंद करते हैं। प्रशंसकों को इन दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग बेहद पसंद है। हाल ही में नाग अश्विन द्व्रारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को देखने के लिए रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ सिनेमाघर गए। फिल्म को देखने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 'कल्कि 2898 एडी' के कलाकारों के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। 

    फिल्म देखने के बाद रणवीर 'कल्कि 2898 एडी' से काफी प्रभावित हुए। मंगलवार रात दीपिका के साथ फिल्म देखने के बाद रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पत्नी के अलावा फिल्म में उनके सह-कलाकारों में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन और फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन की भी प्रशंसा की और 'कल्कि 2898 एडी' को काफी बड़ी फिल्म बताया।

    रणवीर ने लिखा, "कल्कि 2898 – एक बड़ी सिनेमाई फिल्म है। यही तो है बड़े पर्दे का सिनेमा। भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ। नाग सर और टीम को बधाई।'' प्रभास, अमिताभ और कमल के लिए रणवीर ने लिखा, "रिबेल स्टार रॉक! उलगनयागन हमेशा के लिए सर्वक्षेष्ठ है! और अगर आप मेरे जैसे अमिताभ बच्चन के कट्टर प्रशंसक हैं, तो मेरी तरह आप इसे जरूर देखें।" दीपिका के बारे में रणवीर ने लिखा, "मेरी बेबी, तुम अपनी शालीनता और गरिमा से हर पल को ऊपर उठाती हो। ऐसी कविता और ऐसी शक्ति- तुम तुलना से परे हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं।"

    फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने शानदार कारोबार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में 371 करोड़ रुपये की कमाई की है और दुनियाभर में 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को चार अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म महाभारत से प्रेरित है। दीपिका पादुकोण ने सुमति नाम की एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह एक बच्चे को जन्म देगी, जो भगवान विष्णु का 10वां अवतार है 'कल्कि'। अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है, जिसे अजन्मे बच्चे की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का किरदार निभाया है, जो कि एक क्रूर खलनायक है, जो बच्चे को मरना चाहता है क्योंकि वह जानता है कि बच्चा ही खलनायक का अंत कर सकता है। प्रभास ने भैरव की भूमिका निभाई है।

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.