Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ‘किसी रोज’ गाना हुआ रिलीज
    मनोरंजन

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ‘किसी रोज’ गाना हुआ रिलीज

    By June 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ‘किसी रोज’ गाना हुआ रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिल्म 'औरों में कहां दम था' अपनी रिलीज से कुछ दिन ही दूर है। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत इस फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने लगातार रिलीज हो रही हैं और हर गाना पिछले से उम्दा है। आखिर गाने बेहतर क्यों न हों, इसके पीछे ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावानी जो हैं। आज फिल्म का नया गाना 'किसी रोज' रिलीज हुआ है। इसे भी कीरावानी ने कंपोज किया है। और गाने को गाया है मैथिली ठाकुर ने। वही, मैथिली जो लंबे अरसे से भजन गायिकी के जरिए सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना चुकी हैं। यह गाना उन्होंने इतनी खूबसूरती से गाया है कि इसे बार-बार सुनने को जी चाहेगा।

    अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी फैंस के बीच यूं ही हिट है। पर्दे पर दोनों को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। उनकी ये मुराद एक बार फिर फिल्म 'औरों में कहां दम था' में पूरी होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। फिल्म के संगीत पर भी खास फोकस रखा गया है। इसके जिम्मेदारी एमएम कीरावानी पर है।

    आज रिलीज हुआ गाना 'किसी रोज' मैथिली ठाकुर ने गाया है। इसे मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। अजय देवगन के साथ-साथ मैथिली ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'ओर साहिब जी, ये दिल चाहे उसे, जिसे हम सबसे ज्यादा चाहें। 'किसी रोज' गाने के साथ महसूस कीजिए एहसास'।

    लोगों को गाना पसंद आ रहा है। मैथिली के फैंस इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या सरप्राइज है। बहुत ही शानदार गाना!' वहीं, कुछ लोग नाराजगी भी जता रहे हैं। यूजर कह रहे हैं, 'मैथिली आपने तो कहा था कि आप कभी बॉलीवुड में गाने नहीं गाएंगी। आपने कसम तोड़ दी, अच्छा नहीं लगा।' एक यूजर ने लिखा, 'आपने बॉलीवुड गाने नहीं गाने की बात कही थी। लेकिन अब गाया है तो भी आपका स्वागत है, क्योंकि हम तो आपके फैन हैं'।

    फिल्म औरों में कहां दम था 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ साथ जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और साई मांजरेकर भी हैं। फिलहाल अपने ट्रेलर और गानों से दिल जीत चुकी फिल्म क्या कमाल करती है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

    Related Posts

    प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: “परफेक्शन नहीं, सच्चाई से बनती है सफलता”

    June 26, 2026

    रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, लुक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

    June 26, 2026

    इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    June 26, 2026

    वेलकम 3 vs कॉकटेल 2: बॉक्स ऑफिस पर आज से बड़ा क्लैश, टिकट ऑफर से बढ़ी टक्कर

    June 26, 2026

    वेलकम टू द जंगल रिव्यू: 32 सितारों की ब्रेनरॉट कॉमेडी ने किया सरप्राइज

    June 26, 2026

    KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.