Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»आईपीपीबी बैंक ने ग्रामीण भारत में अधिक कुशल मनी ट्रांसफर सेवाएं प्रदान करने के लिए रिया के साथ किया सहयोग
    व्यापार

    आईपीपीबी बैंक ने ग्रामीण भारत में अधिक कुशल मनी ट्रांसफर सेवाएं प्रदान करने के लिए रिया के साथ किया सहयोग

    By June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीपीबी बैंक ने ग्रामीण भारत में अधिक कुशल मनी ट्रांसफर सेवाएं प्रदान करने के लिए रिया के साथ किया सहयोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने रिया मनी ट्रांसफर (रिया) के साथ सहयोग किया है। रिया मनी ट्रांसफर सीमापार मुद्रा अंतरण उद्योग में अग्रणी है तथा यूरोनेट वर्ल्डवाइड, आईएनसी का औद्योगिक प्रखंड है। इस सहयोग से भारत भर के दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को सुविधाजनक और सस्ती डोरस्टेप वित्तीय सेवाएं प्रदान करना संभव होगा। भारत की 65 प्रतिशत आबादी सीमित वित्तीय बुनियादी ढांचे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन परिवारों को विदेश से आने वाली मुद्रा की निकासी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें वेतन का नुकसान होता है, यात्रा लागत, यात्रा के दौरान और घर पर नकदी के भंडारण से जुड़े जोखिम का भी सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पूरी राशि निकालनी पड़ती है। आईपीपीबी और रिया की साझेदारी से लोगों को अपने घर पर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। उन्हें केवल उतनी ही राशि निकालने में मदद मिलेगी जितनी उन्हें तुरंत जरूरत है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे पहले की परेशानियों और जोखिमों से बच जाएंगे। इस सुविधा से सही अर्थ में वित्तीय समावेशन होगा और इससे उनकी दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि होगी। इस साझेदारी के माध्यम से, अंतरराष्ट्रीय इनबाउंड मनी ट्रांसफर सेवाएं तुरंत 25,000 से अधिक डाकघरों में उपलब्ध हो जाएगी और डाकघरों के माध्यम से 100,000 से अधिक स्थानों तक पहुंचने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क के माध्यम से आईपीपीबी की पहुंच और प्रतिष्ठित रिया के वैश्विक नेटवर्क और व्यापक उत्पाद पेशकश के साथ जोड़कर, भारत भर के ग्राहक तीव्र, सुविधाजनक और सुरक्षित रूप से अपने दरवाजे पर सेवा का लाभ उठा पाएंगे, चाहे वे कहीं भी हों।

    Related Posts

    हैदराबाद में MEAI Mining 4.0 राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, अमिताभ मुखर्जी ने स्मार्ट और सस्टेनेबल खनन पर दिया जोर

    June 12, 2026

    एलन मस्क की दौलत ने देशों को छोड़ा पीछे! ताइवान, आयरलैंड और इजरायल से भी अमीर, क्या बनेंगे पहले खरबपति?

    June 12, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव थमता दिखा तो शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 1700 अंक उछला; निवेशकों ने कमाए 10 लाख करोड़

    June 12, 2026

    सोना-चांदी में जोरदार उछाल! शांति समझौते की उम्मीद से चमके भाव, एक्सपर्ट ने बताया खरीदने-बेचने का सही समय

    June 12, 2026

    ट्रंप के फैसले से बाजार में जोश, सेंसेक्स 950 और निफ्टी 260 अंक की छलांग के साथ खुला

    June 12, 2026

    अमेरिकी कंपनी ने भारत से समेटा कारोबार, 250 कर्मचारियों की एक झटके में गई नौकरी

    June 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.